एक्सप्लोरर

अमेरिका और रूस के बीच बढ़ा तनाव, पुतिन के करीबी की धमकी- US की न्यूक्लियर सबमरीन हमारे टारगेट पर

Russia-US Tensions: रूसी सांसद विक्टर वोडोलात्स्की ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भेजी गई दो परमाणु पनडुब्बियों पर पहले से ही रूस की नजर है और इस पर किसी प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं है.

Russia-US Tensions: रूसी संसद डूमा के एक वरिष्ठ सदस्य विक्टर वोडोलात्स्की ने दावा किया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जिन दो अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियों को रूस के खिलाफ तैनात करने का आदेश दिया गया है, उन पर पहले से ही रूसी परमाणु पनडुब्बियों की नजर है. उन्होंने कहा कि विश्व के समुद्रों में रूसी पनडुब्बियों की संख्या अमेरिका की तुलना में कहीं अधिक है, ऐसे में अमेरिका की ओर से किसी प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं है.

वोडोलात्स्की ने सरकारी समाचार एजेंसी TASS से कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा जिन क्षेत्रों में पनडुब्बियों को तैनात करने की बात कही गई है, वे लंबे समय से हमारे नियंत्रण में हैं. ऐसे में रूसी संघ की ओर से किसी जवाब की जरूरत नहीं है." उन्होंने आगे कहा कि "अब समय आ गया है कि रूस और अमेरिका के बीच एक बुनियादी समझौता हो, जिससे दुनिया को यह यकीन हो सके कि तीसरे विश्व युद्ध की कोई आशंका नहीं है."

ट्रंप ने भड़काऊ बयान के बाद दी थी तैनाती की जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर बताया था कि उन्होंने दो अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियों को कुछ "उपयुक्त क्षेत्रों" में तैनात करने का आदेश दिया है. उन्होंने यह कदम रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव के भड़काऊ बयानों के जवाब में उठाने की बात कही थी.

'ट्रंप की प्रतिक्रिया भावनात्मक'

'रशिया इन ग्लोबल अफेयर्स' मैगजीन के संपादक फ्योडर लुक्यानोव ने ट्रंप के बयान को गंभीरता से न लेने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, "ट्रंप एक व्यक्तिगत चैनल से बोलते हैं और उनकी प्रतिक्रिया भावनात्मक और अचानक होती है. अमेरिकी नौसेना ने शायद इसे आश्चर्य से पढ़ा होगा." लुक्यानोव ने यह भी कहा कि यदि यह बहस आगे बढ़ती रही, तो ट्रंप को कोई ठोस कदम उठाना पड़ सकता है, लेकिन फिलहाल यह सब ‘सिर्फ बातों’ के स्तर पर है.

बयान का बाजार पर असर, मॉस्को एक्सचेंज में गिरावट
ट्रंप के बयान के बाद शुक्रवार शाम मॉस्को एक्सचेंज इंडेक्स में 2,709.26 अंकों (0.99%) की गिरावट दर्ज की गई. निवेशकों में चिंता का माहौल देखा गया.

रूस अमेरिका के बीच टकराव से बचने पर सहमति: लावरोव
इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के हालिया साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस इस बात से सहमत है कि वाशिंगटन और मास्को के बीच सीधा सैन्य टकराव नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, "जब यूरोपीय देश यूक्रेन को नाटो में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं और रूस के साथ टकराव की तैयारी में लगे हैं, तब अमेरिका ने एक जिम्मेदार रुख अपनाया है." लावरोव ने माना कि अमेरिका और रूस के बीच संवाद के जरिए यह साझा समझ बन पाई है, जो वैश्विक स्थिरता के लिए जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget