एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: 'पुतिन के मुंह पर मारना चाहता हूं मुक्का', यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर निकाली भड़ास

Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. उधर अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के बीच व्यक्तिगत तौर पर भी हमले शुरू हो गए.

Volodymyr Zelensky on Putin: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. रूसी सैनिकों के हमले में अबतक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रूसी हमलों से नुकसान के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने व्लादिमीर पुतिन पर कटाक्ष किया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एलसीआई नाम के एक चैनल को हाल में दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलेगा वो पुतिन (Vladimir Putin) के चेहरे पर मुक्का मारने के लिए तैयार हैं.

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रूसी मिसाइलों के हमलों के बाद अधिकांश शहरों और क्षेत्रों में आपातकालीन बिजली कटौती हुई थी. 

जेलेंस्की का पुतिन पर हमला

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की समाचार चैनल ला चाइन इंफो (LCI) के साथ एक इंटरव्यू में युद्ध के बारे में बात कर रहे थे. यह पूछे जाने पर कि क्या पुतिन की ओर से उनके प्रति व्यक्तिगत घृणा थी? ज़ेलेंस्की ने जवाब दिया कि मेरे व्यक्तित्व और यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में मेरी भूमिका के लिए उनके मन में छवि बहुत सकारात्मक नहीं थी.

'पुतिन के मुंह पर मारना चाहता हूं मुक्का'

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा, "एक आदमी, एक वास्तविक व्यक्ति, अगर वह किसी को संदेश भेजना चाहता है, जैसे कि अगर वह उसे पीटना चाहता है, तो वह अपने दम पर ऐसा करता है. अगर मेरे पास पुतिन को बताने के लिए इस तरह का कोई संदेश होता तो मैं इसे अकेले करता." इस क्लिप को बेलारूसी मीडिया आउटलेट नेक्स्टा ने इस संदेश के साथ ट्वीट किया था कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा था, "वह पुतिन के चेहरे पर घूंसा मारने के लिए तैयार हैं." हालांकि इन शब्दों का इस्तेमाल इंटरव्यू के अंश में नहीं किया गया था, जो शुक्रवार को प्रसारित हुआ था.

कई इलाकों में हुई थी बिजली कटौती

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रूसी मिसाइलों के हमलों के बाद अधिकांश शहरों और क्षेत्रों में आपातकालीन बिजली कटौती हुई थी. हाल ही में यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा था कि जंग की शुरुआत के बाद से अपने सबसे बड़े हमलों में से एक में रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर कई मिसाइलें दागीं. इस कारण देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कीव में बिजली गुल हो गई. 

यूक्रेन चाहता है शांति

ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) शांति की अपील के लिए फीफा विश्व कप फाइनल को एक मौके के रूप में चुनना चाहते थे, लेकिन विश्व शांति का एक वीडियो संदेश साझा करने के लिए ज़ेलेंस्की के अनुरोध को फीफा ने खारिज कर दिया. वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ये भी कहा कि यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ कई और प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन दबाव और बढ़ाने की जरूरत है. बता दें कि 24 फरवरी 2022 से शुरू हुई जंग अब तक जारी है.

ये भी पढ़ें:

अफगानिस्तान में पूर्व सुरक्षा अधिकारियों की रहस्यमयी तरीके से हो रही हत्याएं, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget