एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र में में रूस को फिर मिली हार, नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट की जांच की रूसी मांग खारिज

अमेरिका ने ये दावा सिरे से खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि बाल्टिक सागर में नॉर्ड स्ट्रीम अंडरवाटर गैस पाइपलाइन को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इशारे पर उड़ाया गया था.

UNSC Meeting Russia Proposal: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में सोमवार (27 मार्च) को रूस से जर्मनी तक नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइनों में पिछले साल हुई तोड़फोड़ की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाले मॉस्को के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया. पश्चिमी देशों ने सितंबर 2022 में बाल्टिक सागर के नीचे हुए विस्फोटों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन रूस ने इसके लिए पश्चिम पर तबाही का आरोप लगाया है.

रूस के प्रस्ताव को तीन वोट मिले. इसमें चीन, ब्राजील और खुद रूस शामिल है, जबकि 12 सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया.  

रूस ने अंतरराष्ट्रीय जांच की उठाई मांग

इससे पहले रूस ने "नॉर्ड स्ट्रीम 1 और 2 गैस पाइपलाइनों पर तोड़फोड़ के सभी पहलुओं की व्यापक, पारदर्शी और निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच करने के लिए एक आयोग के निर्माण का आह्वान किया. रूस ने कहा कि उसे स्वीडन, जर्मनी और डेनमार्क की ओर से शुरू की गई जांच से बाहर रखा गया था, जिनमें से सभी ने आरोपों को खारिज कर दिया है.

वोटिंग के बाद रूस ने लगाया पक्षपात का आरोप

संयुक्त राष्ट्र में रूसी दूत वासिली नेबेंजिया ने कहा, "हमें कुछ यूरोपीय राज्यों की ओर से दी गई राष्ट्रीय जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता के बारे में बहुत अच्छे से ध्यान है." उन्होंने बढ़ते संदेह की ओर इशारा किया कि तीन जांचों का उद्देश्य "तोड़फोड़ के कृत्यों के साथ क्या हुआ, इस पर प्रकाश डालना नहीं है, बल्कि सबूतों को छिपाना और अपराध स्थल को साफ करना है." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि आज के मतदान के बाद, नॉर्ड स्ट्रीम पर तोड़फोड़ के कार्य के पीछे कौन है, इस पर संदेह स्पष्ट हो गया है."

अमेरिका ने कराया था नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट?
अमेरिकी पत्रकार सीमोर हर्श का सनसनीखेज दावा खारिज कर दिया है. पत्रकार ने दावा किया था कि बाल्टिक सागर में नॉर्ड स्ट्रीम अंडरवाटर गैस पाइपलाइन को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इशारे पर उड़ाया गया था. दावा था कि अमेरिकी नौसेना के गोताखोरों ने नॉर्वे की मदद से पिछले जून में पाइपलाइनों पर विस्फोटक लगाए और तीन महीने बाद उन्हें विस्फोट कर दिया.

ये भी पढ़ें

Hindi Language: भारत में लिथुआनिया की राजदूत डायना मिकेविसीन ने सीखी संस्कृत और हिंदी, बोलीं- पूरा इंटरव्यू दे दूंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget