एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: 'पसलियां तोड़ीं, इलेक्ट्रिक शॉक दिया, आंखें और दिमाग भी निकाला', यूक्रेनी पत्रकार संग हुआ भयानक टॉर्चर

यूक्रेनी पत्रकार विक्टोरिया रोशचिना की मौत ने दुनिया को झकझोर दिया है. रूसी सेना की हिरासत में यातना और अंगों की चोरी जैसे आरोपों से युद्ध अपराध का नया चेहरा सामने आया है.

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बीते 3 सालों से युद्ध जारी है. इस बीच एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. साल 2023 में विक्टोरिया रोशचिना नाम की महिला पत्रकार, ज़ापोरिज्जिया के कब्जे वाले क्षेत्र में यूक्रेनी नागरिकों की अवैध हिरासत और यातना पर रिपोर्टिंग कर रहीं थीं. अब उस पत्रकार की मौत के खबर सामने आई है. मौत से पहले 27 वर्षीय विक्टोरिया को रूसी सेना ने हिरासत में लिया और महीनों तक टॉर्चर किया. CBS की रिपोर्ट के मुताबिक विक्टोरिया का शव यूक्रेन को लौटाया गया तो फोरेंसिक रिपोर्ट में भयानक यातना और अमानवीय व्यवहार के चौंकाने वाले निशान पाए गए. उनके शरीर पर खरोंच, टूटी पसलियां, गर्दन पर गहरे घाव और पैरों पर इलेक्ट्रिक शॉक के निशान मिले. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि दिमाग, आंख और विंड पाइप गायब है.

विक्टोरिया रोशचिना यूक्रेनी की यूक्रेन्स्का प्रावदा से जुड़ी हुई थीं. वह लंबे समय से कब्जे वाले क्षेत्रों में ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही थीं. यूक्रेन्स्का प्रावदा के संपादक सेवगिल मुसैवा विक्टोरिया को जुझारू पत्रकार मानते थे. उन्होंने कहा कि विक्टोरिया कहती थीं कि जहां दूसरे लोग नहीं पहुंच पाते हैं, वहीं पत्रकार को होना चाहिए. उनकी हत्या ने यूक्रेन और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता जगत को झकझोर दिया है. Committee to Protect Journalists ने इस हत्या को सीधा वॉर क्राइम बताया और रूस की जिम्मेदारी तय करने की मांग की.

यूक्रेन का दावा रोशचिना की मौत रूसी हिरासत में हुई
यूक्रेनी अभियोजकों के अनुसार रोशचिना की मौत रूसी हिरासत में हुई है. इसके पुख्ता सबूत मिले हैं. रूस की कार्रवाइयों में एक पैटर्न देखा जा सकता है, जहां युद्धग्रस्त क्षेत्रों में सच को दबाने के लिए पत्रकारों को निशाना बनाया जाता है. यूक्रेन का दावा है कि रूसी सेना की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन, बंधकों की अवैध हिरासत और रिपोर्टिंग रोकने के लिए पत्रकारों पर हिंसा की गई है. इसके बावजूद ग्लोबल लेवल पर किसी भी देश ने निंदा नहीं की है.

यूक्रेन में बढ़ते हमले और रिपोर्टिंग की चुनौती
जहां एक ओर खार्किव और द्निप्रो पर रूसी मिसाइल हमले जारी हैं, वहीं दूसरी ओर पत्रकारों के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग एक जानलेवा काम बन चुका है. फिर भी पत्रकार सच्चाई को सामने लाने के लिए हर दिन खतरा उठा रहे हैं. विक्टोरिया की मौत इस चुनौती का जीता-जागता उदाहरण है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget