एक्सप्लोरर

भारत के एक्शन की आहट से पाकिस्तान की उड़ी नींद! ISI चीफ आसिम मलिक को बनाया NSA

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान ने आईएसआई चीफ आसिम मलिक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पाक ने भारत के सख्त फैसलों के बाद आसिम को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है. भारत ने अभी तक कई सख्त फैसले लिए हैं. इसकी वजह से पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ रही है. पाकिस्तान ने अब एक अहम फैसला लिया है. उसने आईएसआई चीफ आसिम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बनाया है. आसिम को अतिरिक्त प्रभार मिला है.

आसिम मलिक को पिछले साल सितंबर में आईएसआई चीफ नियुक्त किया गया था. 'द एक्सप्रेस ट्रीब्यून' की खबर के मुताबिक अब आसिम मलिक को पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. असिम मलिक को पाकिस्तान ने उस वक्त जिम्मेदारी सौंपी है, जब भारत के साथ सबसे ज्यादा तनाव की स्थिति है. पाकिस्तान ने हाल ही में कहा कि उसके पास पक्की खबर है कि भारत 24 से 36 घंटों में उस पर हमला कर सकता है.

पाकिस्तान में 2022 से खाली पड़ा था एनएसए का पद 

पाकिस्तान में अप्रैल 2022 के बाद से कोई भी एनएसए के पद पर नहीं था. पाकिस्तान का आखिरी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ थे. अब उनके बाद आसिम को जिम्मेदारी मिली है. वे आईएसआई चीफ होने के साथ यह पद भी संभालेंगे.

भारत ने एनएसए बोर्ड में किया बड़ा बदलाव -

पाकिस्तान से पहले ही भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति में बड़ा बदलाव कर दिया था. भारत ने रॉ के प्रमुख रहे आलोक जोशी को चेयरमैन बनाया है. वहीं इसमें कुल 7 सदस्यों को शामिल किया है. भारत ने एनएसए बोर्ड में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारियों को शामिल किया है. 

डर के साए में पाकिस्तान -

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं. पाकिस्तान को अब डर सता रहा है. उसे लगता है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है. पाकिस्तान ने हाल ही में यूएन और रूस से बात की थी.

यह भी पढ़ें : Caste Census: कब शुरू हुई, आखिरी बार कब हुई और क्या होगा फायदा? जाति जनगणना से जुड़ीं 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget