एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस सम्राट से की अपनी तुलना, जानें क्या कहा?

Ukraine War: यूक्रेन की तरफ से लड़ रहे 2 ब्रिटिश नागरिकों और मोरक्को के एक नागरिक को गुरूवार को रूस समर्थित विद्रोहियों ने मौत की सजा सुनाई. उन पर आरोप है कि वे तीनों भाड़े पर लड़ रहे लड़ाके हैं

Vladimir Putin Calls Himself Modern Peter The Great: रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है. यूक्रेन की तरफ से लड़ रहे दो ब्रिटिश नागरिकों और मोरक्को के एक नागरिक को गुरूवार को रूस समर्थित विद्रोहियों ने मौत की सजा सुनाई. इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपनी तुलना 17वीं सदी के रूसी सम्राट पीटर द ग्रेट (Peter The Great) से की. साथ ही क्षेत्र को वापस लेने और अपना बचाव करने की देश की जरूरत के बारे में उन्होंने अपनी बात रखी. स्वघोषित दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की अदालत ने तीन लोगों को सरकार को हटाने के लिए हिंसक कार्रवाई करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई. उन्हें सैन्य गतिविधि और आतंकवाद का भी दोषी ठहराया.

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि तीनों आरोपी एडेन असलिन, शॉन पिनर और सौदुन ब्राहिम को गोली मारकर मौत की सजा दी जाएगी और फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए उनके पास एक महीने का समय है. अलगावादियों ने दावा किया कि वे भाड़े पर लड़ रहे तीन लड़ाके हैं जो युद्धबंदी समझौते के तहत सुरक्षा की अर्हता नहीं रखते हैं.

यूक्रेन के लिए लड़ रहे 3 सैनिकों को मौत की सजा

वहीं एडेन असलिन और शॉन पिनर के परिवारों ने कहा कि दोनों वर्ष 2018 से ही यूक्रेन में रह रहे हैं और यूक्रेन की सेना में लंबे समय से सेवारत कर्मी हैं. तीनों यूक्रेन की ओर से लड़ रहे थे. पिनर और असलिन ने अप्रैल के मध्य में दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में रूस समर्थक बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था जबकि ब्राहिम ने मध्य मार्च में पूर्वी शहर वोलनोवखा में आत्मसमर्पण किया था.

गिरफ्तार एक और ब्रिटिश नागरिक का क्या होगा?

इससे पहले रूस की सेना (Russian Troops) ने कहा था कि यूक्रेन (Ukraine) के लिए किराए पर लड़ रहे विदेशी, सैनिक नहीं हैं और पकड़े जाने पर उन्हें लंबी सजा की उम्मीद करनी चाहिए. वहीं रूस समर्थक बलों द्वारा गिरफ्तार एक और ब्रिटिश नागरिक एंड्रयू हिल सुनवाई का इंतजार कर रहा है. बता दें कि 24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है. रूसी हमले में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Afghanistan: तालिबान ने अफगान मॉडल को किया गिरफ्तार, 'इस्लाम का अपमान' करने का आरोप

Pakistan: कराची में अज्ञात लोगों ने हिंदू मंदिर में की तोड़फोड़, भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget