एक्सप्लोरर

कीव के मेयर ने दिखाया शहर की तबाही का मंजर, कहा- यही युद्ध है, जो रूस ने शुरू किया है

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने शहर की ढही हुई इमारतों के बीच खड़े होकर यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले के विनाशकारी दृश्यों को दिखाते हुए एक वीडियो बनाया है.

रूस और यूक्रेन में जारी जंग का आज 19वां दिन है. इस बीच, यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने शहर की ढही हुई इमारतों के बीच खड़े होकर यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले के विनाशकारी दृश्यों को दिखाते हुए एक वीडियो बनाया है. वीडियो में मेयर विटाली क्लिट्स्को कह रहे हैं, "यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ रूसी युद्ध का नजारा है. इमारतें तबाह की गईं, बुनियादी ढाचे नष्ट किए गए. अभी-अभी सिटी बस रॉकेट से टकराई है. लोगों की जाने जा रही है. यही युद्ध है जो रूस ने शुरू किया है."

विटाली क्लिट्स्को पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैम्पियन हैं, जो 2014 से कीव के मेयर हैं. वीडियो में वे कह रहे हैं, "यह कीव शहर है और यूक्रेन में कई शहर तबाह हो गए हैं, जाने ले ली गई, यही सच्चाई है. ये दृश्य यूक्रेन के खिलाफ रूसी युद्ध की असलियत है, जो ऐसा दिखता है." 

बता दें कि रूस- यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयास तेज हो गए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार और रूस के साथ वार्ताकार मिखाइलो पोडोल्याक ने कहा कि सोमवार को यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता शुरू हो गई है. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार दोपहर पुष्टि की कि वार्ता का नया दौर शुरू हो गया है.

यूक्रेन और रूस के अधिकारियों के बीच चौथे दौर की उच्च स्तरीय वार्ता जारी है, जबकि रूस की सेना कीव और अन्य शहरों पर हमले कर रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति के सहयोगी मिखाइलो पोडोलीक ने वीडियो लिंक द्वारा दोनों पक्षों की बैठक की एक तस्वीर ट्वीट की. पोडोलीक ने ट्वीट किया, बातचीत जारी है, लेकिन हालात मुश्किल हैं. उन्होंने कहा कि सैनिकों की तत्काल वापसी और सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

क्या फिर लौट रहा है कोरोना? चीन ने 3 करोड़ लोगों को घरों में किया बंद, तीन शहरों में लगा दिया लॉकडाउन

Russia-Ukraine War: जंग के 19वें दिन फिर बातचीत कर रहे यूक्रेन और रूस, क्या निकलेगा नतीजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget