एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: अमेरिका की शांति पहल के बीच रूस ने यूक्रेन में रात भर किए ताबड़तोड़ हमले, कहा- 'हमारे बिना सुरक्षा की गांरटी...'

रूस-यूक्रेन युद्ध 4 साल होने को आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों देशों को शांति वार्ता की मेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ड्रोन हमले जारी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध ने 4 साल होने को आ रहे हैं. हालांकि, हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार यह कोशिश कर रहे हैं कि दोनों देशों को एक साथ शांति वार्ता की टेबल पर लाया जाए. उन्होंने रूस और यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों से अलग-अलग बातचीत की और अब उनके आमने-सामने बैठाने की तैयारी है. यह पहल वैश्विक राजनीति में बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देश इस संघर्ष को नियंत्रित करने और क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि अमेरिका की कोशिशों के बावजूद हालात काबू में आते नहीं दिख रहे हैं. रूस और यूक्रेन दोनों तरफ से हवाई और ड्रोन हमले जारी हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि बार-बार की गई वार्ताओं के बावजूद युद्धविराम (सीजफायर) की ठोस नींव कब रखी जाएगी.

21 अगस्त को रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों में मिसाइल और ड्रोन से बड़े हमले किए. इसमें पश्चिमी यूक्रेन के वे क्षेत्र भी शामिल थे, जो फ्रंटलाइन से काफी दूर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिवने ओब्लास्ट में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई और रूस के मिग-31 लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने की भी पुष्टि हुई. यूक्रेन की राजधानी कीव में भी शाहिद ड्रोन उड़ते देखे गए. सुबह लगभग 4 बजे एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया और रूसी ड्रोन को रोकने की कोशिश की गई.

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने ल्विव, टर्नोपिल और खमेलनित्सकी ओब्लास्ट में दर्जनों ड्रोन दागे. ल्विव ओब्लास्ट के जोलोचिव जिले में ड्रोन की मौजूदगी की पुष्टि स्थानीय गवर्नर ने की. रूस के इन हमलों से साफ होता है कि शांति वार्ता के बावजूद सैन्य तनाव कम नहीं हो रहा है. दोनों पक्ष अपने-अपने मोर्चे पर आक्रामक रुख बनाए हुए हैं.

रूस की सुरक्षा गारंटी और पश्चिमी देशों की चुनौती
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने स्पष्ट कहा कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देना चाहते हैं तो रूस को इस प्रक्रिया में शामिल करना अनिवार्य है. उनके अनुसार, रूस को शामिल किए बिना कोई भी सुरक्षा समझौता सिर्फ कल्पना होगा और उसका कोई व्यावहारिक असर नहीं होगा. यह बयान ऐसे समय में आया जब नाटो देशों के शीर्ष अधिकारी एक वर्चुअल बैठक में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी और शांति समझौते पर चर्चा कर रहे थे. लावरोव का यह रुख बताता है कि रूस अपनी भूमिका को अनदेखा नहीं होने देगा. वहीं अमेरिका और पश्चिमी देश रूस की शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं दिखते. यही वजह है कि सीजफायर पर सहमति बनना बेहद कठिन साबित हो रहा है.

क्या जल्द होगा युद्धविराम?
पिछले 3 सालों में रूस और यूक्रेन के बीच कई बैठकें हुई हैं, लेकिन अब तक किसी ने भी युद्धविराम की गारंटी नहीं दी. अमेरिका की सक्रिय भागीदारी से उम्मीदें जरूर जगी हैं, लेकिन ताजा हालात यह दिखा रहे हैं कि सैन्य टकराव और कूटनीतिक बातचीत साथ-साथ चल रही हैं. कई विशेषज्ञ मानते हैं कि जब तक दोनों पक्षों को वास्तविक राजनीतिक और सुरक्षा गारंटी नहीं मिलती, तब तक सीजफायर पर सहमति संभव नहीं है. रूस पश्चिम को चुनौती देने से पीछे नहीं हटेगा और यूक्रेन अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ता रहेगा. ऐसे में यह युद्ध अभी और लंबा खिंच सकता है.

ये भी पढ़ें: US On Taiwan: 2027 तक किस देश पर कब्जा करेगा चीन? अमेरिकी रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा, कहा- उनके लॉन्चर अमेरिका तक दाग सकते हैं मिसाइलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget