एक्सप्लोरर

Russian Air Raid on School: रूस ने पूर्वी यूक्रेन के स्कूल पर की बमबारी, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

Russia Ukraine War: यूक्रेन के एक गांव के स्कूेल पर रूस द्वारा की गई बमबारी में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में दबे अन्यर 60 लोगों के भी मारे जाने की आशंका है. गवर्नर ने ये जानकारी दी.

Russia Bomb Attack on School: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है और हालात आए दिन बिगड़ते जा रहे हैं. ताजा मामले में रूस ने पूर्वी यूक्रेन में बमबारी की है. इस बमबारी में एक स्कूल भी चपेट में आ गया जिसमें कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की खबर है. इस बात की जानकारी लुहान्स्क के गवर्नर सेरही हैदाई ने दी है.

बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने ये हमला पूर्वी यूक्रेन के बिलोहोरीवका नाम के गांव में किया है. गवर्नर हौदाई ने बताया कि रूस ने जिस स्कूल पर हमला किया है उस स्कूल में लगभग 90 लोगों ने शरण ले रखी थी. जिसमें से 30 लोगों को बचा लिया गया है.

 गवर्नर के दावों को रूस ने किया खारिज

गवर्नर ने बताया कि करीब 4 घंटे की जद्दोजहद के बाद आग को बुझाया गया उसके बाद मलबे को हटाया तो दुर्भाग्यवश वहां पर दो लाशें मिलीं. उन्होंने बताया कि 30 लोगों को मलबे से निकाला गया है जिसमें से 7 लोग घायल हुए हैं. स्कूल की इमारत के मलबे के नीचे 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है. यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने रूस पर नागरिकों को निशाना बनाकर युद्ध अपराध करने का आरोप लगाया है. तो वहीं रूस ने इन दावों को खारिज कर दिया है. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों से चल रहे इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की जान चुकी है, कई शहर तबाह हो चुके हैं और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं.

वर्तमान में क्या है यूक्रेन में हालात?

बता दें कि दो महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध में सफलता नहीं मिलने से परेशान रूसी सेना अब पूर्वी यूक्रेन को अपना निशाना बनाया है. रूस ने यहां हजारों की संख्या में सैनिक तैनात किए हैं. ये सैनिक पूर्वी यूक्रेन के शहरों पर लगातार हमले कर रहे हैं. रविवार को रूसी सेना ने दोनेत्स्क और होल्मिव्स्की शहरों पर भी हमलें किए हैं. इसमें कई लोगों की मौत की सूचना है. तो वहीं यूक्रेनी सेना भी रूस का डटकर मुकाबला कर रही है.

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा- डोनेट्स्क और लुहान्स्क प्रांत में रूस के 19 टैंक और 20 बख्तरबंद वाहनों को किया तबाह

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: रूसी वॉरशिप का डूबना मॉस्को के लिए बड़ा झटका, क्या इसके पीछे है अमेरिका? इसलिए उठा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget