एक्सप्लोरर

यूक्रेन के रूसी-नियंत्रण वाले शहर में बेकरी पर हमला, 9 महिलाओं समेत 28 लोगों की मौत

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के हमले में 28 रूसी नागरिकों की मौत हो गई. फिलहाल यूक्रेन ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. मरने वालों में नौ महिलाओं के साथ एक बच्चा भी शामिल है.

Ukraine Attack On Bakery: यूक्रेन के हमले में 9 महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने यह हमला रूस-नियंत्रित पूर्वी यूक्रेन में एक बेकरी और रेस्तरां पर किया. हमले में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) का इस्तेमाल किया गया था.

इस संबध में रूस ने रविवार (4 फरवरी) को कहा कि यूक्रेन ने नौ महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम 28 लोगों की जान ले ली. उसके सशस्त्र बलों ने रॉकेटों से रूस-नियंत्रित पूर्वी यूक्रेन में एक बेकरी और रेस्तरां को निशाना बनाया.

राहत और बचाव का काम जारी
रूस समर्थित अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन ने शनिवार (3 फरवरी) को अमेरिका से आपूर्ति की गई हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) के साथ लिसिचांस्क शहर स्थित एक बेकरी पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वर्कर्स ने रेस्तरां के मलबे में बचे लोगों की तलाश में रातभर पर जुटे रहे. 

लुहांस्क क्षेत्र के स्थानीय रूसी नेता लियोनिद पासेचनिक ने कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने लिसिचांस्क में एक बेकरी पर गोलीबारी की, जो अब रूसी बलों के नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि जिस समय बेकरी पर हमला हुआ उस समय बेकरी में लोगों की भीड़ थी.

मलबे से 10 लोग जिंदा निकाले गए
इस बीच रूस के इमरजेंसी मंत्रालय ने कहा कि 10 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है. हालांकि, इनमें चार लोग बेहद गंभीर स्थिति में हैं. लोगों की तलाश अभी भी जारी है. वहीं, यूक्रेन ने अभी तक हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. 
 
गौरतलब है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फरवरी 2022 में आक्रमण के आदेश के बाद रूस ने पूर्वी यूक्रेन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण कर लिया था, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ा युद्ध शुरू हो गया था. रूस का अपने पड़ोसी देश के लगभग 18 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण है. वह इसे अपनी जमीन मानता है. वहीं, यूक्रेन और पश्चिमी देशों का कहना है कि वे उस क्षेत्र पर रूसी कब्जा कभी स्वीकार नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका की नौसेना ने 23 मछुआरों को किया गिरफ्तार, संगठन बोला- 'लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget