एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागी S-300 मिसाइल, हमले में 16 लोगों की मौत, कीव ने कहा- अटैक का देंगे जवाब

Russia Attack on Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर एस-300 मिसाइल से हमला किया है. इस हमले में 16 लोगों ने जान गंवाई है. ये हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब अमेरिका के विदेश मंत्री कीव में हैं.

Russia Ukraine War News: रूस ने बुधवार को पूर्वी यूक्रेन के कोस्टियानटिनिव्का शहर पर हमला किया. इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने इसकी जानकारी दी है. पोडोल्याक की तरफ से ये नहीं बताया गया है कि हमले को किस तरह से अंजाम दिया गया. हालांकि, स्थानीय मीडिया ने बताया कि कोस्टियानटिनिव्का शहर पर रूस ने मिसाइल के जरिए हमला किया है. 

यूक्रेन में मौजूद कोस्टियानटिनिव्का शहर जंग के मैदान के काफी करीब है. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि इस हमले में 16 लोग मारे गए हैं. जान गंवाने वाले लोगों में बच्चे भी शामिल हैं. राष्ट्रपति ने बताया कि रूसी हमले की वजह से शहर में कई लोग घायल भी हुए हैं. पिछले साल फरवरी में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत हुई थी, तब से रूस लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों को मिसाइल के जरिए निशाना बना रहा है. 

कीव में मौजूद हैं अमेरिकी रक्षा मंत्री 

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर बताया कि रूस के हमले में शहर की मार्केट, दुकानें और एक दवा की दुकान को नुकसान पहुंचा है. जेलेंस्की ने कहा कि रूस को जितना जल्दी हो सके, उतनी जल्दी हराना होगा. रूस की तरफ से ये हमला ऐसे समय पर किया गया है, जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कीव पहुंचे हुए हैं. दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे ब्लिंकन यूक्रेन को 200 मिलियन डॉलर की सहायता का ऐलान कर सकते हैं. 

हाल के महीनों में सबसे खतरनाक हमला

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्मिहाल ने कहा है कि ये कई महीनों में किया गया, सबसे खतरनाक हमला है. उन्होंने हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. प्रधानमंत्री ने बताया कि घटनास्थल पर राहत-बचाव का काम जारी है. हमले की वजह आग लग गई थी, जिसे बुझा दिया गया है. उन्होंने रूस के सैनिकों की तुलना आतंकवादियों से की है और कहा है कि इसका माकूल जवाब दिया जाएगा. 

एस-300 मिसाइल से किया गया हमला

कहा जा रहा है कि रूस ने एस-300 मिसाइल के जरिए हमले को अंजाम दिया है. हमला शहर के बीचो-बीच हुआ है. जिस मार्केट में हमला हुआ, वो एक शॉपिंग सेंटर के करीब है. कोस्टियानटिनिव्का शहर फ्रंटलाइन के करीब है और यहां सैनिकों की आवाजाही हमेशा ही रहती है. एस-300 मिसाइल सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है. इस मिसाइल की रेंज 350 किलोमीटर है. ये मिसाइल लगभग 7500 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से टारगेट को निशाना बनाती है.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंक्सी ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, युद्ध में किस गलती की मिली 'सजा'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget