एक्सप्लोरर

Russia Ukraine News: जंग में नागरिकों को बचाएंगे रूस और यूक्रेन, सुरक्षित गलियारे बनाने पर राजी

रूस के साथ वार्ता कर रहे यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि दोनों पक्ष नागरिकों को निकालने तथा मानवीय मदद देने के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने के अस्थायी समझौते पर पहुंच गए हैं.

रूस के साथ वार्ता कर रहे यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि दोनों पक्ष नागरिकों को निकालने तथा मानवीय मदद देने के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने के अस्थायी समझौते पर पहुंच गए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलियाक ने कहा कि रूस और यूक्रेन एक प्रारंभिक समझौते पर पहुंच गए हैं कि उन इलाकों में संघर्ष विराम लागू किया जाएगा, जहां सुरक्षित गलियारे बनाए गए हैं. उन्होंने पोलैंड की सीमा के समीप बेलारूस में बृहस्पतिवार को हुई वार्ता में भाग लिया.

यूक्रेन के नागरिकों को सुरक्षित गलियारा प्रदान कर रहा है रूस!
इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि उनकी सेना ने यूक्रेन में नागरिकों को सुरक्षित गलियारों की पेशकश की है ताकि वे युद्धग्रस्त इलाकों को छोड़कर जा सकें.  पुतिन ने अपने सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ वीडिया कॉल में आरोप लगाया कि यूक्रेन के राष्ट्रवादी समूह नागरिकों को जाने से रोक रहे हैं. रूसी नेता ने कहा कि ये समूह नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, रूसी सेना को उकसाने के लिए गोलीबारी कर रहे हैं. पुतिन के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है. 

रूसी सेना का बयान
रूसी सेना ने कहा कि 'उसने केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है और रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया.' हालांकि, यूक्रेन में कीव, खारकीव, चेर्नीहीव और अन्य शहरों के रिहायशी इलाकों में लोगों की बड़े पैमाने पर मौत और नुकसान के पर्याप्त सबूत इसके विरोधाभासी हैं.

पुतिन ने दावा दोहराया
पुतिन ने अपना दावा दोहराया कि रूसी सेना ‘‘नये-नाजियों’’ से लड़ रही है. उन्होंने कहा कि कुछ यूक्रेन वासी भी ‘‘राष्ट्रवादी दुष्प्रचार द्वारा मूर्ख’’ बनाए गए. उन्होंने रूसी सैनिकों को नायक बताते हुए उनकी तारीफ की और युद्ध में मारे गए और घायल हुए सैनिकों के परिवारों को अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ें: 

Ukraine Russia War: व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति बोले- 'यूक्रेन में सबसे बुरा होना बाकी है'

Ukraine Russia War: बम धमाकों से लेकर शांति के लिए बातचीत की टेबल तक, जानिए यूक्रेन और रूस की जंग से जुड़े 10 बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War Live: 25 नए B-2 बॉम्बर खरीदेगा अमेरिका, तेल की किल्लत के बीच भारत ने बांग्लादेश को 5,000 टन डीजल क्यों दिया?
Live: 25 नए B-2 बॉम्बर खरीदेगा अमेरिका, तेल की किल्लत के बीच भारत ने बांग्लादेश को 5,000 टन डीजल क्यों दिया?
Oil Price Today: चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश में कितना महंगा हो गया डीजल-पेट्रोल, भारत से कितनी ज्यादा कीमत चुका रहे लोग
चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश में कितना महंगा हो गया डीजल-पेट्रोल, भारत से कितनी ज्यादा कीमत चुका रहे लोग
Israel-Iran War: बीवी का...दीदी का...बाप का सबका बदला लेगा मुज्तबा?
Israel-Iran War: बीवी का...दीदी का...बाप का सबका बदला लेगा मुज्तबा?
पाकिस्तान ने रमजान में मुसलमानों को मारा, अब कबूली बात, बेहूदा हरकत पर उतर आए आसिम मुनीर
पाकिस्तान ने रमजान में मुसलमानों को मारा, अब कबूली बात, बेहूदा हरकत पर उतर आए आसिम मुनीर

वीडियोज

Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump
Oil Crisis: तेल को लेकर मचे हाहाकार के बीच पुतिन ने किसको दिया ऑफर? | US Israel Iran War | Trump
Pakistan Oil Crisis: युद्ध ने निकाला शहबाज का तेल ! | Iran-Israel War Update
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? #byd #tesla | Auto Live
Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget