एक्सप्लोरर

अमेरिका के टैरिफ का जवाब देने के लिए भारत के साथ आया रूस, कहा - 'अपना सामान हमें भेजो, तेल भी देंगे'

Russia US India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. इस मामले पर भारत को रूस का साथ मिल गया है.

अमेरिका और भारत के बीच तनाव की स्थिति है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. अब इस मामले पर रूस, भारत के साथ आ गया है. उसने कहा है कि ट्रंप का भारत टैरिफ लगाना गलत है. रूसी मिशन के उपप्रमुख रोमन बाबुश्किन ने बुधवार (20 अगस्त) को कहा कि उन्हें विश्वास है कि बाहरी दबाव के बावजूद भारत-रूस ऊर्जा सहयोग जारी रहेगा. 

रोमन बाबुश्किन ने नई दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह भारत के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है और रूस को उसके साथ अपने संबंधों पर भरोसा है. उन्होंने कहा, ''चाहे कुछ भी हो जाए, चुनौतियों के दौरान भी हम किसी भी समस्या को दूर करने के लिए साथ खड़े हैं. राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन के घटनाक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए फोन कॉल किया था. इसका मतलब है कि भारत, रूस के लिए बहुत मायने रखता है.''

रूस ने भारतीय प्रॉडक्ट्स को लेकर क्या कहा

रूस की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर किसी देश में भारतीय प्रॉडक्ट्स पर रोक लगी है तो रूस अपने बाजार में उसका स्वागत करता है. इसके साथ-साथ भारत को तेल भी मिलता रहेगा. दरअसल ट्रंप ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन इसके बाद टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया. ट्रंप को भारत के रूस से तेल खरीदने से दिक्कत है. भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद का बचाव करते हुए कहा था कि उसकी ऊर्जा खरीद देश के हित और बाजार को ध्यान में रखकर चल रही है.   

ट्रंप ने भारत और रूस पर क्या लगाया था आरोप

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाकर कच्चे तेल की आपूर्ति बंद कर दी थी, जिसके बाद भारत ने कम दामों पर रूसी तेल की खरीद शुरू कर दी थी. ट्रंप ने आरोप लगाया था कि भारत तेल खरीदकर युद्ध को बढ़ावा दे रहा है और इसके लिए सीधे तौर पर रूस को जिम्मेदार ठहराया था.

इनपुट - पीटीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget