एक्सप्लोरर

रूस बोला- यूक्रेन के साथ बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार, जानें डोनाल्ड ट्रंप को क्यों हो रहा शक

Russia Ukraine War Update: 25 अप्रैल, 2025 को अमेरिकी दूत स्टीव विटॉफ ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी. इस दौरान पुतिन ने कहा कि वो यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं.

Russia Ready To Talk With Ukraine: सालों से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वो यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं. क्रेमलिन ने शनिवार (26 अप्रैल, 2025) को कहा कि रूस ने यूक्रेन के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के शांति वार्ता करने की इच्छा व्यक्त की है. इससे पहले व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की थी.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, "ट्रंप के दूत विटकॉफ के साथ कल की बातचीत के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने दोहराया कि रूस बिना किसी पूर्व शर्त के यूक्रेन के साथ वार्ता फिर से शुरू करने के लिए तैयार है." उन्होंने कहा कि पुतिन ने अतीत में भी कई बार यह बात दोहराई है. 

डोनाल्ड ट्रंप को क्यों हो रहा व्लादिमीर पुतिन पर शक?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (25 अप्रैल, 2025) को कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए समझौता ‘करीब’ है. ऐसा कहने के एक दिन बाद ही रिपब्लिकन नेता ने पुतिन की युद्ध खत्म करने की इच्छा पर संदेह व्यक्त किया. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "पिछले कुछ दिनों में पुतिन की ओर से नागरिक क्षेत्रों, शहरों और कस्बों में मिसाइलें दागने का कोई कारण नहीं था." पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के बाद वापस अमेरिका लौटते समय ट्रंप ने रूस के खिलाफ और अधिक प्रतिबंध लगाने का संकेत दिया. 

'अलग तरीके से निपटना होगा'

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा, "इससे मुझे लगता है कि शायद वह युद्ध को रोकना नहीं चाहते हैं, वह सिर्फ मुझे बहका रहे हैं और उन्हें 'बैंकिंग' या 'सेकेंडरी सेंक्शन्स' के जरिए अलग तरीके से निपटना होगा? बहुत सारे लोग मर रहे हैं!!!"

ये भी पढ़ें: मॉस्को बम ब्लास्ट में पुतिन के करीबी जनरल की मौत, रूस बोला- यूक्रेन ने दिखा दी औकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget