एक्सप्लोरर

रूस: ओवरलोडिड वेंटिलेटर में लगी आग, 5 कोरोना मरीज की जलकर मौत, 150 को सुरक्षित निकाला

रूस के एक अस्पताल में वेंटिलेटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.

मॉस्को: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में स्थित एक अस्पताल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. अस्पताल के आईसीयू में ओवरलोडिड वेंटिलेटर में अचानक आग लगने से पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई. 150 लोगों को अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. रूस की न्यूज एजेंसी ने इस घटना को रिपोर्ट किया है.

रूसी समाचार एजेंसी टास ने बताया, "सेंट जॉर्ज अस्पताल में कृत्रिम वेंटिलेशन मशीनों में रखे पांच मरीजों की इस आग में मौत हो चुकी है." अब आग पर काबू पा लिया गया है.

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग रूसी आपातकालीन मंत्रालय की प्रेस सेवा ने टास को बताया, "ये आग दस वर्ग मीटर तक फैल गई." इसके साथ ही यह भी बताया गया कि 150 लोगों को अस्पताल से निकाल लिया गया है. वेंटिलेशन की मशीनों में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह हो सकती है. मार्च के महीने से सेंट जॉर्ज अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के उपचार की व्यवस्था की गई है.

रूस में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या रूस में कोरोना वायरस से संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान 10,899 नए मामले सामने आए हैं. वहीं संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 232,243 हो गई है. यहां एक दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या 10,000 के पार चले जाने का सिलसिला दस दिनों से जारी है. रूस में पिछले 24 घंटों में मौतों का आंकड़ा 107 से बढ़कर 2,116 हो गया है, जबकि 43,512 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं.

रूस की राजधानी मॉस्को कोराना से सबसे ज्यादा प्रभावित है. रूस के उपभोक्ता व मानवाधिकार संगठन ने बताया कि रविवार को 247,842 लोगों को निगरानी में लिया गया. देशभर में अब तक 50.6 लाख जांच की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-

अमेरिका में फिर बढ़ने लगे कोरोना के आंकड़ें, 24 घंटे में 22 हजार नए मामले और 1600 की मौत

कोरोना का कहर: दुनिया भर में 43 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक दो लाख 90 से ज्यादा की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget