एक्सप्लोरर

भारत-रूस के विदेश मंत्रियों की मुलाकात से पहले मॉस्को बोला- दोनों देश अधिक न्यायपूर्ण और बहुकेन्द्रित व्यवस्था का करते हैं समर्थन

विदेश मंत्री जयशंकर के मॉस्को दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. रूस ने कहा कि दोनों देश "अधिक न्यायपूर्ण" और "बहुकेंद्रीय"" विश्व व्यवस्था कायम करने का समर्थन करते हैं.

Russia And India: रूस और भारत एक 'अधिक न्यायपूर्ण' और 'बहुकेंद्रित' विश्व व्यवस्था के गठन के लिए एक साथ खड़े हैं और दोनों पक्षों में सबसे अधिक दबाव वाले मुद्दों पर निकटता दिखाई दी है. यह जानकारी रूस के विदेश मंत्रालय ने दी. रूस और भारत के विदेश मंत्रियों की वार्ता से एक दिन पहले सोमवार (7 अक्टूबर) को रूस ने कहा कि दोनों देश 'अधिक न्यायपूर्ण' व्यवस्था कायम करने का समर्थन करते हैं.

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने सोमवार शाम रूस की दो दिवसीय यात्रा शुरू की.

इन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "वार्ता के दौरान एस जयशंकर और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव व्यापार-निवेश के लिए राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग, ऊर्जा क्षेत्र में 'आशाजनक परियोजनाओं' और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एक सुरक्षा तंत्र स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. रूस और भारत एक अधिक न्यायपूर्ण और बहुकेंद्रित विश्व व्यवस्था कायम करने का समर्थन करते हैं. वैश्विक स्तर पर साम्राज्यवाद को बढ़ावा देने वालों से आगे बढ़ चुके हैं."

मंत्रालय ने कहा, "सबसे अधिक दबाव वाले मुद्दों पर दोनों देशों के रुख में निकटता दिखाई दी है और दोनों ही संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित अंतरराष्ट्रीय कानून के सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त मानदंडों के पालन का समर्थन करते हैं." बता दें कि जयशंकर यात्रा के दौरान रूस के उप प्रधानमंत्री और व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ भी बातचीत करेंगे.

क्यों अहम है जयशंकर का रूस दौरा?

जयशंकर के मॉस्को दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. विदेश मंत्री के दौरे के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत में द्विपक्षीय मुद्दों को उठाने और विभिन्न क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है. जयशंकर की यात्रा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की भारतीयों की तारीफ करने के बाद हुई है.

पुतिन ने की थी भारतीयों की तारीफ

पुतिन ने 4 नवंबर को रूस के एकता दिवस के अवसर पर भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत में अपार संभावनाएं हैं, इसमें कोई शक नहीं है कि यह विकास के मामले में उत्कृष्ट रिजल्ट हासिल करेगा. रूसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा, "भारत अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है और लगभग डेढ़ अरब लोगों में अब यह क्षमता है."

ये भी पढ़ें- अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव, ट्रंप-बाइडेन के लिए अग्निपरीक्षा, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव पर पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget