एक्सप्लोरर

जिस रूसी तेल खरीद पर भारत पर फोड़ा था टैरिफ बम, अब उसी को बताने लगे जरूरी... मिडिल ईस्ट जंग ने बदला ट्रंप स्टैंड!

भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर ही ट्रंप भड़के हुए थे. पहले उन्होंने भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था, लेकिन अगस्त, 2025 में रूसी तेल खरीद पर जुर्माना लगाते हुए इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था.

मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ जंग छेड़कर डोनाल्ड ट्रंप कितने मजबूर हो चुके हैं, इसका रूसी तेल खरीद पर उनके बदले हुए स्टैंड से लगाया जा सकता है. ईरान के खिलाफ जंग में उतरे अमेरिका को शायद अंदाजा ही नहीं था कि वो इतने दिनों तक युद्ध में टिक पाएगा और यही वजह थी कि पहले तो ट्रंप ने कहा कि उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से, लेकिन जब देखा कि दुनिया में तेल का संकट गहरा होता जा रहा है तो उन्होंने अपना स्टैंड ही बदल लिया. अमेरिका की ओर से अब कहा जा रहा है कि दुनिया में तेल की आपूर्ति पूरी करने के लिए जरूरी है कि भारत रूस से तेल खरीदे. भारत की रूसी तेल खरीद को अमेरिका अब जरूरी करार दे रहा है. 

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'दुनिया में तेल की कीमतें स्थिर रखने में भारत एक बड़ा पार्टनर रहा है. अमेरिका मानता है कि रूस से तेल की लगातार खरीद इसी कोशिश का एक हिस्सा है. भारत तेल के सबसे बड़े कंज्यूमर और रिफाइनर में से एक है. अमेरिकियों और भारतीयों के लिए मार्केट में स्थिरता लाने के लिए हमारा मिलकर काम करना जरूरी है.' 

 

ट्रंप ने तेल पर क्या कहा था?

मिडिल ईस्ट जंग के बाद गहराए तेल संकट के बीच यूएस राष्ट्रपति ट्रंप ने दो दिन पहले ही प्रतिबंधों में ढील के संकेत दिए थे.उन्होने तेल की किल्लत को रोकने के लिए कहा था कि वे कुछ देशों पर लगे प्रतिबंध हटा रहे हैं. इसके बाद चर्चा तेज हो गई थी कि क्या रूसी तेल पर लगा बैन भी हटाया जाएगा. फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि उनका प्रशासन तेल बाजार को स्थिर करने के प्रयास कर रहा है और इसके तहत कुछ देशों पर लगे प्रतिबंध हटा रहा है. उन्होंने कहा था, 'हमने कुछ देशों पर प्रतिबंध लगा रखे हैं, जिन्हें होर्मुज स्ट्रेट में शांति बहाल होने तक प्रतिबंध हटा रहे हैं. इस कदम का उद्देश्य तेल आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच ग्लोबल ऑयल सप्लाई को बढ़ावा देना है. दुनिया में तेल की कमी नहीं होने देंगे.' 

अमेरिका के वित्त मंत्री ने क्या किया था ऐलान?

जब ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की धमकी दी तभी अमेरिका के हाथ-पैर फूल गए. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने घोषणा करते हुए कहा कि यूएस ने भारतीय रिफाइनरियों को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है. यह कदम मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से वैश्विक तेल आपूर्ति में बाधा को रोकने के लिए स्टॉपगैप उपाय है. बेसेंट ने भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया और उम्मीद जताई कि यह व्यवस्था वैश्विक तेल बाजार को तनाव से बचाने में मदद करेगी. 

रूसी तेल खरीद पर ट्रंप ने लगाया था जुर्माना
 
बता दें कि भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर ही डोनाल्ड ट्रंप भड़के हुए थे और उन्होंने भारत के रूसी तेल खरीद को वॉर मशीन बता दिया था. पहले उन्होंने भारत पर 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था, लेकिन अगस्त, 2025 में रूसी तेल खरीद पर जुर्माना लगाते हुए इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था. अब जब हालात बिगड़ने लगे तो वह कह रहे हैं कि हम कुछ देशों को रूस से तेल खरीदने के प्रतिबंधों में छूट देते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'कौन हैं ट्रंप...', पेजेशकियान ने अमेरिका को दिखाई आंख, न्यूक्लियर प्रोग्राम को बताया ईरान का अधिकार
'कौन हैं ट्रंप..', पेजेशकियान ने US को दिखाई आंख, न्यूक्लियर प्रोग्राम को बताया ईरान का अधिकार
US Israel Iran War Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, तिरंगे लगे जहाजों पर तेहरान की गोलीबारी, भारत ने जताया विरोध
Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, तिरंगे लगे जहाजों पर तेहरान की गोलीबारी, भारत ने जताया विरोध
'किसी इडियट के कहने पर नहीं खोलेंगे होर्मुज', ईरान के आर्मी अफसर ने ट्रंप को कह दिया मूर्ख, पटरी से उतरेगी बातचीत?
'किसी इडियट के कहने पर नहीं खोलेंगे होर्मुज', ईरान के आर्मी अफसर ने ट्रंप को कह दिया मूर्ख
Italy Shooting: इटली में गुरुद्वारे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भारतीयों की मौत, बैसाखी के लिए जुटे थे लोग
इटली में गुरुद्वारे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भारतीयों की मौत, बैसाखी के लिए जुटे थे लोग
Advertisement

वीडियोज

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?
Khabar Filmy Hai: दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह | Bollywood Masala
sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gujarat News: सूरत में वतन लौट रहे यात्रियों की उमड़ी भीड़, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सूरत में वतन लौट रहे यात्रियों की उमड़ी भीड़, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
अमिताभ बच्चन को इस मजबूरी की वजह से तीन भोजपुरी फिल्मों में करना पड़ा काम, अब हुआ खुलासा
अमिताभ बच्चन को इस मजबूरी की वजह से तीन भोजपुरी फिल्मों में करना पड़ा काम, अब हुआ खुलासा
वर्ल्ड चैंपियन सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बनेंगे टीम इंडिया के नए कप्तान, BCCI ने बना लिया मन
वर्ल्ड चैंपियन सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बनेंगे टीम इंडिया के नए कप्तान, BCCI ने बना लिया मन
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'भारत और ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
'भारत-ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
Video: हुलिए ने बना दिया मुजरिम! ट्रेन में iPhone के चक्कर में बेगुनाह की धुलाई, सच सामने आते ही पलटा खेल
हुलिए ने बना दिया मुजरिम! ट्रेन में iPhone के चक्कर में बेगुनाह की धुलाई, सच सामने आते ही पलटा खेल
Blood Test For Cancer Detection: इस छोटे-से ब्लड टेस्ट से ही पता लग जाएंगे कई कैंसर, बीमार होने से पहले ही करा सकेंगे इलाज
इस छोटे-से ब्लड टेस्ट से ही पता लग जाएंगे कई कैंसर, बीमार होने से पहले ही करा सकेंगे इलाज
Embed widget