एक्सप्लोरर

पोलैंड के बाद रोमानिया में घुसे रूस के ड्रोन, NATO सहयोगियों ने जवाबी कार्रवाई में लॉन्च किए लड़ाकू विमान

Russian Drones: रोमानिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आयोनट मोस्टेनु ने कहा कि रोमानिया के लड़ाकू विमानों ने रूसी ड्रोन्स को रोमानियाई इलाके के चिलिया वेचे गांव के ऊपर उड़ान भरते हुए देखा.

रूस के ड्रोन्स ने पोलैंड के बाद अब रोमानिया के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की है. रोमानिया ने शनिवार (13 सितंबर, 2025) को कहा कि वह नाटो समूह का ऐसा सदस्य देश है, जिसके हवाई क्षेत्र में रूस ने हाल ही में घुसपैठ की गतिविधि को अंजाम दिया है. इस घुसपैठ के जवाब में रोमानिया ने तुरंत अपने दो F-16 लड़ाकू विमानों को लॉन्च कर दिया, जिससे कि पड़ोसी देश यूक्रेन की संरचनाओं पर रूसी हमले के दौरान ड्रोन की निगरानी और ट्रैकिंग की जा सके.

रोमानिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आयोनट मोस्टेनु ने कहा कि रोमानिया के लड़ाकू विमानों ने रूसी ड्रोन्स को रोमानियाई इलाके के चिलिया वेचे गांव के ऊपर उड़ान भरते हुए देखा और तब तक उनका पीछा किया गया जब तक कि वे रडार से पूरी तरह से गायब नहीं हो गए.

रोमानिया के साथ पोलैंड ने भी तैनात किए हेलीकॉप्टर्स और विमान

वहीं, जब रूस के ड्रोन पोलैंड की सीमा के पास वाले इलाके में गिरते दिखाई दिए, तो रोमानिया के साथ-साथ पोलैंड ने भी शनिवार (13 सितंबर, 2025) को हेलीकॉप्टर्स और विमानों की तैनाती कर दी. पोलैंड ने अपनी वायु रक्षा अलर्ट को सबसे उच्चे स्तर तक बढ़ा दिया था, हालांकि अलर्ट को उसी दिन बाद में हटा दिया गया था. वहीं, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि चौकसी बनाए रखना बेहद जरूरी है.

पोलैंड ने क्यों बढ़ा दी इतनी चौकसी?

दरअसल, पोलैंड में चौकसी इसलिए बढ़ा दी गई, जब पिछले मंगलवार और बुधवार (9-10 सितंबर, 2025) के बीच रूस के करीब 20 ड्रोन्स के पोलैंड के हवाई क्षेत्र में घुसने की रिपोर्ट सामने आई थी. हालांकि, रूस ने नाटो देशों को निशाना बनाने से पूरी तरह से इनकार कर दिया है, लेकिन फिर भी पोलैंड और उसके सहयोगी देश लगातारा हाई अलर्ट पर हैं.

जेलेंस्की ने रूसी ड्रोन के घुसपैठ की निंदा की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ड्रोन घुसपैठ की निंदा की. इसके साथ जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूस अपने ड्रोन अभियानों को जानबूझकर बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा, ‘आज रोमानिया ने अपने हवाई क्षेत्र में रूसी ड्रोन की मौजूदगी के कारण लड़ाकू विमान को तैनात किया. पोलैंड ने भी यूक्रेन में रूसी अटैक ड्रोन की सक्रियता के खतरे को लेकर सैन्य प्रतिक्रिया दी.’

यह भी पढ़ेंः ‘मत बेचो शराब और सुअर का मांस’, टेक्सास में दुकानदारों से बोला मौलवी, गवर्नर ने लगाया शरिया कानून पर बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget