एक्सप्लोरर

भारत में 10 अरब से ज्यादा किसी राजनेता की संपत्ति नहीं, पाक में निर्दलीय के पास है 400 अरब

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हुसैन शेख ने चुनाव आयोग को बताया है कि उसके पास 403 अरब रुपये यानि भारतीय वैल्यू के मुताबिक 224 अरब रुपये की संपत्ति है.

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: राजनीति और धनबल का नाता पुराना है. लेकिन कोई नेता यह दावा करे की उसके पास 403 अरब रुपये की संपत्ति है तो शायद आपका कान ठहर जाए, आप यकीन न करें. लेकिन यह सच है. दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हुसैन शेख ने चुनाव आयोग को बताया है कि उसके पास 403 अरब रुपये यानि भारतीय वैल्यू के मुताबिक 224 अरब रुपये की संपत्ति है. मोहम्मद हुसैन शेख की तुलना में कोई भारतीय नेता आसपास भी नहीं ठहरता है.

भारत में सबसे अमीर राजनेता में जया बच्चन हैं. जिनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये यानि 10 अरब रुपये यानि मोहम्मद हुसैन की तुलना में 22 गुना कम. जया बच्चन ने काफी समय तक फिल्मी पर्दे पर राज किया है. खास बात है कि वह अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं और समाजवादी पार्टी (एसपी) के कोटे से राज्यसभा सांसद हैं.

पाकिस्तान के अखबार डॉन के अनुसार , मुजफ्फरगढ़ में एनए 182 और पीपी -270 से चुनाव लड़ रहे मोहम्मद हुसैन शेख ने दावा किया है कि उनक पास लंग मलाना, तलीरी, चक तलीरी और लटकारन इलाकों के साथ-साथ मुजफ्फरगढ़ की करीब 40 फीसदी जमीन का मालिकाना हक है.

जया बच्चन होंगी सबसे अमीर सांसद, लेकिन दूसरे से लेकर पांचवें तक कौन है सबसे दौलतमंद?

अखबार ने बताया कि उन्होंने दावा किया कि यह जमीन पहले विवादित थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस फैसल अरब और जस्टिस उमर अट्टा बांदियाल की पीठ ने हाल में इस मामले में उसके पक्ष में फैसला दिया. यह मुकदमा करीब 88 वर्षों तक चला. शेख ने कहा कि उसके पास जो जमीन है उसकी कीमत करीब 403.11 अरब पाकिस्तानी रुपये है. उसके नामांकन पत्र में भी विवादित जमीन की कीमत 300 से 400 अरब पाकिस्तानी रुपये के बीच बताई गई है. अभी तक नामांकन पत्र में घोषित की गई संपत्ति के अनुसार शेख सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोका, भारत ने कहा- ऐसी हरकत ना करें

पाकिस्तान मुस्लिम लीग - नवाज (पीएमएल-एन) नेता मरियम नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी और आसिफ अली जरदारी ने भी अरबों रुपये की संपत्ति घोषित की है.

पाकिस्तान: नवाज शरीफ की बेटी मरियम दो सीटों से लड़ेगीं लोकसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget