एक्सप्लोरर

रेहम खान ने पति मिर्जा बिलाल बेग के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा खास मैसेज

 रेहम खान ने आज खबर साझा करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट का सहारा लिया. एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है "जस्ट मैरिड"  

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अपने नए दुल्हे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. रेहम खान के पति एक विदेशी पाकिस्तानी है जो अमरीका में रहते हैं. उनका नाम मिर्जा बिलाल बेग है और उनकी उम्र 36 साल है. वह एक पूर्व मॉडल और एक कॉर्पोरेट पेशेवर हैं. बिलाल की पहले भी दो बार शादी हो चुकी है और पिछली शादी से उनका एक बच्चा भी है. 

रेहम खान ने आज खबर साझा करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट का सहारा लिया. एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है "जस्ट मैरिड" , वो आदमी फाइनली मिल गया जिसपर मैं विश्वास कर सकती हूं.'

 

पेशे से पत्रकार रही हैं रेहम खान

बता दें कि रेहम खान (Reham Khan) पेशे से पत्रकार रहीं हैं. वो इमरान खान (Imran Khan) की दूसरी पत्नी थीं. इमरान खान और रेहम खान की शादी 6 जनवरी 2015 को हुई थी, लेकिन महज 9 महीने के अंदर ही दोनों के रिश्ते टूट गए और दोनों अलग हो गए थे.

रेहम बढ़ाती रही हैं इमरान की मुश्किलें?

पाकिस्तान में सरकार गिरने के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है. पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान (Reham Khan) का झगड़ा जगजाहिर रहा है. पूर्व पत्नी रेहम खान अक्सर इमरान खान पर हमला बोलती रही हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली रेहम खान अक्सर अपने पूर्व पति इमरान पर कुछ न कुछ तंज कसती नजर आ जाती थीं. 

रिश्ता खत्म होने के बाद से रेहम खान और इमरान खान के बीच बिल्कुल नहीं बनती है. सरकार में रहने के दौरान भी रेहम खान इमरान की निंदा करती रही हैं. 

रेहम खान हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को लेकर काफी सुर्खियों में थीं. हाल ही में उनके किसी फैंस ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर की, जिसमें वो किसी विदेशी चैनल के टॉक शो में गईं थीं. इस दौरान ट्विटर पर ज्यादातर लोगों ने रेहम की आलोचना की थी. इससे पहले इसी साल अगस्त में भी इमरान खान के खिलाफ एंटी टेरर एक्ट के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने भी हमला बोला था और पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया था.

रेहम खान ने इमरान खान पर हमला बोलते हुए लिखा था कि पीटीआई महिला समर्थक ऐसे शख्स को बचाने के लिए घर से निकलती हैं, जिसने महिलाओं को हमेशा मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया. इसी साल मार्च में पूर्व पत्नी रेहम खान ने इमरान खान के भाषण की तीखी आलोचना करते हुए ट्वीट किया था कि पाकिस्तान महान था जब आप पीएम नहीं थे. सियासी तौर पर इमरान की मुश्किलें पहले से काफी बढ़ी हुई हैं. वहीं, उनकी पूर्व पत्नी उनके खिलाफ हमला बोलकर उनकी मुश्किलें और बढ़ाती रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget