एक्सप्लोरर

Who is Ram Chandra Poudel: लिट्रेचर में एमए, चार बहनों के इकलौते भाई, 8 दलों के गठबंधन के समर्थन से बने नेपाल के राष्‍ट्रपति

Nepal President Election: नेपाल में रामचंद्र पौडेल नए राष्ट्रपति चुने गए हैं. चुनाव में पौडेल ने 33,802 वोट हासिल किए, जबकि प्रतिद्वंद्वी को 15,518 वोट मिल पाए. रामचंद्र पौडेल के बारे में यहां जानिए.

Nepal President: नेपाली कांग्रेस के रामचंद्र पौडेल (Ram Chandra Paudel) नेपाल के राष्ट्रपति चुने गए हैं. राष्‍ट्रपति चुनाव में वह प्रधानमंत्री पुष्‍पकमल दहल 'प्रचंड' के नेतृत्व वाले आठ-दलीय गठबंधन के समर्थित उम्मीदवार थे. उन्‍होंने मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग को बड़े अंतर से हराया.

नेपाल चुनाव आयुक्त ने गुरुवार को चुनाव नतीजे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राम चंद्र पौडेल ने 33,802 चुनावी वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग (69) को 15,518 वोटों से संतोष करना पड़ा है. पौडेल को नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी सेंटर) सहित 8 दलों के गठबंधन के 214 सांसदों और 352 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों के वोट मिले. इस चुनाव में शुरू से ही पौडेल का पलड़ा भारी माना जा रहा था, क्‍योंकि उन्‍हें सत्‍ता समर्थित 8 दलों का समर्थन हासिल था.

'प्रचंड' की अगुवाई वाला गठबंधन पड़ा भारी
पौडेल को राष्ट्रपति पद के चुनाव में समर्थन देने को लेकर पनपे राजनीतिक विवाद के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल ने मौजूदा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था. सीपीएन-यूएमएल नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. नेमबांग कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) की ओर से ही राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार थे. नेमबांग पौडेल जितना समर्थन हासिल नहीं कर पाए और 'प्रचंड' की अगुवाई वाला गठबंधन भारी पड़ गया.

साहित्य में किया एम, डिप्टी पीएम भी रह चुके
नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पौडेल 78 साल के हैं. उनका जन्‍म सितंबर 1944 में हुआ था. वह बरसों से नेपाल की सियासत में सक्रिय हैं. 2022 के आम चुनावों में उन्‍हें संसद सदस्य के रूप में चुना गया था. साथ ही उन्‍होंने नेपाल में उप प्रधान मंत्री और प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है. वह मूलत: नेपाली ही हैं. उन्‍होंने अपनी पढ़ाई त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से पूरी की थी. साहित्य में एमए किया. चार बहनों के वह इकलौते भाई हैं.

शेर बहादुर देउबा ने दीं जीत की बधाइयां 
पौडेल के राष्ट्रपति चुने जाने पर नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट कर उन्‍हें बधाई दी है. शेर बहादुर देउबा ने गुरुवार शाम को ट्वीट किया, 'मेरे मित्र राम चंद्र पौडेल को राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई. चुनाव के लिए पौडेल (78) और नेमबांग (69) ने पिछले महीने पर्चे भरे थे. चुनाव आयोग ने मतदान नेपाल के नया बनेश्वर स्थित संसद भवन में कराया गया था.

इसी माह समाप्त हो रहा मौजूदा कार्यकाल
नेपाल के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति के कार्यकाल की अवधि निर्वाचन की तारीख से 5 वर्ष होगी और एक व्यक्ति को इस पद पर केवल दो कार्यकाल के लिए ही चुना जा सकता है. नेपाल की मौजूदा राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा. नेपाल की सियासत के जानकारों का कहना है कि देश में राष्ट्रपति का पद काफी हद तक औपचारिक है, लेकिन संविधान प्रदत्त विवेकाधीन शक्तियों के कारण नेपाल के राजनीतिक दलों में हाल के दिनों में इस पद के लिए रुचि खासा बढ़ गई थी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं रबी लामिछाने, जिनकी नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी पीएम समेत सभी पदों से करा दी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget