एक्सप्लोरर

अजरबैजान प्लेन क्रैश के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मांगी माफी, बोले- 'दुखद था हादसा'

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार (28 दिसंबर) को कजाकिस्तान में अज़रबैजान प्लेन क्रैश को दुखद करार देते हुए इस दुर्घटना के लिए माफी मांगी है.

Azerbaijan Plane Crash: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से रूसी हवाई क्षेत्र में हुई विमान दुर्घटना के लिए माफ़ी मांगी. यह दुर्घटना बुधवार (25 दिसंबर) को कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास हुई, जब विमान संख्या J2-8243 को दक्षिणी रूस से डायवर्ट किया गया था. क्रेमलिन ने इस बात की जानकारी दी है कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस दुखद घटना पर माफी मांगी और पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. 

अजरबैजान एयरलाइंस की विमान संख्या J2-8243 दक्षिणी रूस से उड़ान भरने के बाद कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में कम से कम 38 लोग मारे गए जबकि 29 बच गए. इस विमान को इसलिए डायवर्ट किया गया था, क्योंकि उस समय रूसी क्षेत्रों में यूक्रेनी ड्रोन हमले हो रहे थे. इस दौरान, रूस के एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से इन हमलों को निष्क्रिय करने के प्रयास किए जा रहे थे.

क्रेमलिन का बयान
रूस की क्रेमलिन ने जारी बयान में कहा कि अजरबैजान विमान पर हमला गलती से हुआ था. विमान का डायवर्जन सुरक्षा कारणों से हुआ था, क्योंकि ग्रोज़्नी, मोजदोक और व्लादिकावकाज में उस समय यूक्रेनी ड्रोन हमले हो रहे थे, जिसके कारण रूस की एयर डिफेंस सिस्टम को इसे विफल करने के लिए सक्रिय किया गया था.

अजरबैजान की शुरुआती जांच
अज़रबैजान की शुरुआती जांच ने विमान पर बाहरी हस्तक्षेप की बात कही गई, जिसके कारण विमान अनियंत्रित होकर कजाकिस्तान की ओर मुड़ गया. जांच में विमान के पंखों में गोली के निशान भी पाए गए. जो यह संकेत करता है कि रूसी डिफेंस सिस्टम की ओर विमान को निशाना बनाया गया होगा. इस हादसे के बाद रूस ने घटना को बर्ड स्ट्राइक से जोड़कर देखा, लेकिन अजरबैजान और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने इस दावे पर सवाल उठाए थे.

ये भी पढ़ें: Bangladesh violence: यूनुस सरकार का हिंदू विरोधी चेहरा फिर आया सामने, बांग्लादेश में पुलिस भर्ती को लेकर उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget