एक्सप्लोरर

ईरान में तेल के दाम बढ़ाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन जारी, 40 से अधिक गिरफ्तार

पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने के बाद ईरान में लोग विरोध में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच झड़पें हुई, जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों की गिरफ्तारी की गई.

नई दिल्ली: ईरान में तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है. सोमवार को प्रदर्शन को देखते हुए ईरान में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया. विरोध करने वालों से सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. सोमवार को 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया.

शुक्रवार को ईरान की सरकार ने पेट्रोल की सब्सिडी को समाप्त करते हुए कीमतों में 50 फीसदी से अधिक की वृद्धि का एलान किया था, जिसके बाद वहां विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया. सोमवार को भी विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की भी खबरें आईं.

Hero Splendor i Smart: देश की पहली BS-6 बाइक

वहीं ईरान की सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. जहां-जहां प्रदर्शन हो रहे हैं वहां अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है. प्रदर्शनकारी सड़कों को जाम कर सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं.

जानकारी मिल रही है कि ईरान के यजीद शहर में 40 से अधिक प्रदर्शकारियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं अन्य शहरों से भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने की खबरें मिल रही हैं. ईरान में इंटरनेट सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है.

पातालकोट के लोग आज भी पानी को शुद्ध करने के लिए अपनाते हैं प्राकृतिक तरीके

उधर ईरान के प्रमुख नेता अयतुल्ला खमानी ने तेल की बढ़ी हुई कीमतों को सही ठहराते हुए सरकार के कदम को उचित ठहराया है और लोगों से हिंसा और प्रदर्शन न करने की अपील की है.

विरोध प्रदर्शन के चलते अभी तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. जिसके बाद से ईरान के सिरजन शहर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे.

प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़पें हुई हैं, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस के जवानों को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. सोमवार को भी कुछ इलाकों में विरोध प्रदर्शन की घटनाएं हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget