एक्सप्लोरर

मेगल मार्केल आरोपों पर प्रिंस विलियम का आया बयान, कहा- शाही परिवार नस्लवाद का नहीं करता समर्थन

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल के इंटरव्यू ने शाही परिवार पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ओेपेरा विनफ्रे को दिए साक्षात्कार में मेगन ने शाही परिवार पर नस्लभेद का आरोप लगाया था. वहीं इस मामले में पहली बार शाही परिवार से जु़ड़े किसी सदस्य ने प्रतिक्रिया दी है. दरअसल प्रिंस विलियम ने कहा है कि रॉयल फैमिली नस्लभेद का बिल्कुल समर्थन नहीं करती है.

हाल ही में ओपेरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने रॉयल फैमिली पर ‘नस्लवाद’ का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी. वहीं प्रिंस हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम ने इस पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका परिवार नस्लवाद का बिल्कुल समर्थन नहीं करता है. बता दें कि रंगभेद का आरोप लगने के बाद शादी परिवार की तरफ ये आई ये पहली प्रतिक्रिया है. इससे पहले महारानी एलिजाबेथ की तरफ से ऑफिशियली बयान जारी किया गया था. लेकिन ये पहली बार है जब रॉयल फैमिली के किसी मेंबर ने इस बारे में बात की है.

छोटे भाई हैरी से जल्द बात करेंगे प्रिंस विलियम

बता दें कि प्रिंस विलियम (38) और डचेस ऑफ कैम्ब्रिज गुरुवार को पूर्वी लंदन के स्ट्रैटफ़ोर्ड में स्कूली कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान प्रिंस विलियम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जबसे साक्षात्कार प्रसारित हुआ है तब से उन्होंने अपने छोटे भाई हैरी से बात नहीं की है, लेकिन वह ऐसा करेंगे. वहीं नस्लभेद को लेकर उन्होने कहा कि शाही परिवार नस्लभेद का समर्थन नहीं करता है.

बंकिघम पैलेस ने बयान जारी किया था

इससे पहले क्वीन की तरफ से बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर कहा था, कि ओपरा विन्फ्रे के साथ ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स के इंटरव्यू में रंगभेद से संबंधित मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया गया है. बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया है, ‘‘पूरा परिवार यह जानकर दुखी है कि हैरी और मेगन के लिए पिछले कुछ वर्ष कितने चुनौतीपूर्ण रहे हैं.’बयान में कहा गया है, ‘‘जो मुद्दे उठाए गए हैं, खासतौर पर नस्लवाद संबंधी, वे चिंतित करने वाले हैं. कुछ स्मरणों में अंतर हो सकता है लेकिन उन्हें बहुत गंभीरता से लिया गया है और परिवार द्वारा उनका निजी तौर पर समाधान किया जाएगा. हैरी, मेगन और आर्ची हमेशा ही परिवार के बहुत प्रिय सदस्य रहेंगे.

सुर्खियों में छाया हुआ है प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल का इंटरव्यू 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने ओपरा विन्फ्रे को इंटरव्यू दिया था. इस साक्षात्कार के दौरान मेगन मार्केल शो में शाही परिवार पर नस्लभेद का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि  परिवार के एक अनाम व्यक्ति ने उनके बेटे आर्ची की मिश्रित नस्ल को लेकर चिंता व्यक्त की थी, तब से यह मामला ब्रिटेन की मीडिया में छाया हुआ है. इस इंटरव्यू के बाद से ही राजपरिवार पर सवाल भी उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

खून के थक्के और मौत की खबर के बाद एस्ट्रेजेनिका वैक्सीन पर डेनमार्क-नॉर्वे ने लगाई अस्थाई रोक

चीन दुनिया के लिए बड़ा खतरा, कर सकता है ताइवान पर हमला- US के टॉप कमांडर की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget