एक्सप्लोरर

Prague Shooting: चेक गणराज्य की प्राग यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध फायर‍िंग, 15 की मौत, 30 घायल

Prague Shooting: चार्ल्स यूनिवर्सिटी के दर्शनशास्त्र विभाग में गोलीबारी के बाद पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को खाली करवा दिया. लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की गई है.

Prague Charles University Firing: चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में चार्ल्स यूनिवर्सिटी में जमकर गोलीबारी की गई जिससे लोगों में दहशत फैल गई है. पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में कुल 15 लोगों की मौत हो गई, जिसमें गोली चलाने वाला शख्स भी शामिल था. इसके अलावा 30 लोग घायल हो गए.

पुलिस की तरफ से इस घटना को लेकर अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है. गोलीबारी चार्ल्स यूनिवर्सिटी के दर्शनशास्त्र विभाग (Department of Philosophy) में हुई. यह 14वीं सदी के चार्ल्स ब्रिज जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों के पास स्थित है.

लोगों से घर में रहने की अपील  

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी प्राग के जन पलाच स्क्वायर के पास जहां फायरिंग की गई है वहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. प्राग के मेयर ने कहा कि इस घटना के बाद चार्ल्स यूनिवर्सिटी के दर्शनशास्त्र विभाग को खाली करा लिया गया है. प्राग पुलिस विभाग ने जानकारी दी कि फायरिंग वाले इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वह सड़कों पर न निकलें और घरों में रहें.

15 लोगों की मौत, 30 लोग घायल

चेक गणराज्य के एक मंत्री ने कहा कि घटनास्थाल पर अब कोई और हमलावर नहीं है, उन्होंने लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की. रिपोर्ट के मुताबिक प्राग के बचावकर्मी ने पुष्टि की है कि इस घटना में हमलावर सहित 15 लोगों की मौत हुई. वहीं, 30 लोग घायल हुए जिसमें से 9 की हालत गंभीर है. प्राग की आपातकालीन सेवा ने 'एक्स' पर कहा कि घटनास्थल पर कई एंबुलेंस की तैनाती की गई है.

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने एक खिड़की से देखा कि एक शख्स बंदूक लेकर वल्तावा नदी के पास मानेस पुल की ओर फायरिंग कर रहा था. चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री ने अपने निर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर द‍िया है और प्राग दौरा कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: New York Airport: एयरपोर्ट पर बेबी डायपर में छुपाकर बंदूक की दर्जनों गोलियां ले जा रहा था यात्री, ऐसे पकड़ी गई चोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget