एक्सप्लोरर

Sudan Clashes: सूडान में जारी हिंसा के बीच पोप फ्रांसिस ने की प्रार्थना, बताया शांति के लिए क्या करना होगा

Sudan Violence: सूडान में फंसे 11 देशों के 158 लोगों को सुरक्षित निकाला. इनमें कई भारतीय भी थे. अमेरिका भी खार्तूम स्थित अपने दूतावास से अपने कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने में सफल रहा.

Sudan: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जंग जारी है, हिंसा के कारण हालात बिगड़ते चले जा रहे हैं. इस बीच पोप फ्रांसिस ने रविवार को शांति के लिए आह्वान किया, इसके साथ ही उन्होंने सूडान की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है. गौरतलब है कि हिंसा के कारण पूरे सूडान में तबाही मची हुई है. देश में इंटरनेट ठप हो चुका है. 

रविवार को पोप फ्रांसिस ने कहा कि दुर्भाग्य से सूडान में स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्होंने रोम के सेंट पीटर्स स्क्वायर में प्रार्थना के दौरान कहा कि सूडान में जारी मैं हिंसा को जल्द से जल्द रोकने के लिए नए तरीके से प्रयास कर रहा हूं, सूडान के हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं. हमने में हमें शांति स्थापित करने के लिए प्रयास करना होगा.

इस दौरान उन्होंने कहा कि आइए हम शांति और राष्ट्रीय सुलह के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें, कि हमले बंद हो जाएं और नागरिकों का हमेशा सम्मान किया जाए. उन्होंने कहा कि मैं अपने सूडानी भाइयों और बहनों के लिए प्रार्थना करता हूं. गौरतलब है कि सूडान में भारत समेत कई देशों के नागरिक फंसे हुए हैं. ऐसे में फ्रांस, इटली, तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका समेत कई देश सूडान से अपने नागरिकों को निकाल रहे हैं. 

11 देशों ने अपने कुछ नागरिकों को निकाला 

इससे पहले शनिवार को सऊदी अरब ने देर रात सूडान में फंसे 11 देशों के 158 लोगों को सुरक्षित निकाला. इनमें कई भारतीय भी थे. अमेरिका भी सूडानी की राजधानी खार्तूम स्थित अपने दूतावास से अपने कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने में सफल रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद इस बात की ट्विटर पर पुष्टि की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूडान में जारी संघर्ष में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 3,500 से अधिक लोग घायल हैं.

2021 में हुआ था तख्तापलट 

बताते चलें कि सूडानी सेना और अर्धसैनिक बल के बीच पिछले एक हफ्ते से जारी जंग के कारण सूडान के हालात बेहद ख़राब हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सूडान की झड़प पड़ोसी देशों को भी प्रभावित करेगी. गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 में सूडानी सेना और अर्धसैनिक बल ने मिलकर तख्तापलट किया था. इसके बाद दोनों ने एक नागरिक सरकार के गठन का समझौता किया था.

ये भी पढ़ें: Indian Shot Dead In US: पढ़ने गया था अमेरिका, गैस स्टेशन पर थी पार्ट टाइन जॉब, ओहायो में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget