एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में चरम पर सियासी संकट, पीएम इमरान के साथ मीटिंग में सेना ने सुझाया 'बीच का रास्ता'

पाकिस्तानी के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने जनरल बाजवा और इमरान खान के बीच हुई बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि न तो सेना प्रमुख ने उनका इस्तीफा मांगा है और न ही वह इस्तीफा देंगे.

पाकिस्तान में इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता अपने चरम पर है.पीएम इमरान खान (Imran Khan) की कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पीएम आवास बुलाये गए सैन्य अधिकारियों के साथ इमरान ने सहमत योग्य विकल्पों पर काफी देर तक चर्चा की है. 

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में शामिल हुए असैन्य और सैन्य अधिकारियों ने अगले आम चुनावों के लिए विपक्ष से पिछले दरवाजे से बातचीत करने पर विचार किया. कहा जा रहा है कि  इस बैठक में सरकार और विपक्ष को ऐसे विकल्प देने पर विचार किया गया जोकि दोनों को मंजूर हो.

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने इस्तीफा संबंधी खबरों को किया खारिज

वहीं पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने सेना प्रमुख द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्तीफा देने के लिए कहने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया है. चौधरी ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और इमरान खान के बीच हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि दोनों के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है.

सेना ने नहीं मांगा है इस्तीफा

पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने जनरल बाजवा और इमरान खान के बीच हुई बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि न तो सेना प्रमुख ने उनका इस्तीफा मांगा है और न ही वह इस्तीफा देंगे.' हालांकि, चौधरी ने इस बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया.

आज शाम देश को करेंगे संबोधित

आपको बता दें कि इस सियासी संकट के बीच आज पाकिस्तान के पीएम इमरान खान देश को संबोधित करेंगे. ये जानकारी इमरान सरकार में मंत्री फवाद हुसैन ने कही है. हालांकि एक दिन पहले भी इमरान के संबोधन की बात कही गई थी लेकिन बाद में टाल दिया गया.

फवाद हुसैन ने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री इमरान खान आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे.' इससे पहले एक ट्वीट में फवाद हुसैन ने कहा था, 'प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है, जो आज दोपहर प्रधानमंत्री आवास में होगी.'

राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल कीमतों की पड़ोसी देशों से की तुलना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Crude Oil Update: महंगे पेट्रोल डीजल से मिल सकती है राहत, रूस ने भारत को 35 डॉलर के डिस्काउंट पर कच्चा तेल बेचने का दिया ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget