एक्सप्लोरर

फ्रांस से अमेरिका के लिए रवाना हुए PM मोदी, एयरपोर्ट पर सी ऑफ करने पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों

PM Modi US Visit: एआई समिट में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस गए प्रधानमंत्री का दौरा खत्म खत्म हो चुका है. वो पेरिस से रवाना हो चुके हैं और अब अमेरिका पहुंचेंगे.

PM Modi America Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस की अपनी दो दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार (12 फरवरी, 2025) को अमेरिका रवाना हो गए हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उन्हें सी ऑफ करने के लिए पहुंचे. अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

इससे पहले फ्रांस के दौरे के दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की थी. मैक्रों के साथ उन्होंने द्विपक्षीय चर्चा भी की. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस से मारसेई की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति विमान में द्विपक्षीय चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस के संबंधों ने पूरी तरह से नई ऊंचाइयों को छुआ है. 

विदेश सचिव ने पीएम मोदी के फ्रांस दौरे की दी जानकारी

मिस्री ने फ्रांस में मीडिया को पीएम मोदी की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने यूरोप, पश्चिम एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हाल के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और वैश्विक तथा क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की. मोदी और मैक्रों ने पेरिस में एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की, भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में भाग लिया और बाद में शाम को मारसेई के लिए रवाना हुए.

विदेश सचिव ने कहा कि वे ‘फ्रांसीसी राष्ट्रपति विमान’ में मारसेई गए और इसे ‘राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा एक असाधारण भाव अभिव्यक्ति, दोनों नेताओं के बीच गहरे व्यक्तिगत विश्वास और एक-दूसरे पर उनके असाधारण सम्मान का प्रतीक’ बताया. मिस्री ने कहा, ‘‘आप कह सकते हैं कि भारत-फ्रांस के संबंधों ने सचमुच नई ऊंचाइयों को छुआ है.’’

उन्होंने कहा कि कुछ द्विपक्षीय चर्चा मारसेई में भी हुई. उन्होंने कहा, ‘‘चर्चा में हमारी गहरी और विविधतापूर्ण रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर बात हुई.’’ विदेश सचिव ने कहा कि उन्होंने रक्षा, अंतरिक्ष और असैन्य परमाणु सहयोग, स्वास्थ्य और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की. विक्रम मिस्री ने कहा कि एआई दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय चर्चा का ‘प्रमुख क्षेत्र’ था.

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने का आह्वान करते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र और विभिन्न वैश्विक मंचों एवं पहलों में अपनी सहभागिता को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई. दोनों नेताओं ने अपनी लंबी बातचीत के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया कि वैश्विक एआई क्षेत्र सार्वजनिक हित में लाभकारी सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण संबंधी परिणाम प्रदान करे. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका की यात्रा पर PM मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर होगी बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget