एक्सप्लोरर

इजरायल: दुनिया के सबसे सुरक्षित होटल में ठहरे हैं PM मोदी, बम या रॉकेट का भी नहीं होगा कोई असर

यरुशलम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा का आज दूसरा दिन है. इजरायल में पीएम मोदी दुनिया के सबसे सुरक्षित होटल 'किंग डेविड होटल' में ठहरे हैं. मोदी को यहां जिस सुइट में ठहराया गया है वहां किसी भी तरह के हमले और बमबारी का कोई असर नहीं हो सकता है. जानें 'किंग डेविड होटल' क्यों है दुनिया का सबसे सुरक्षित होटल ?

किंग डेविड स्ट्रीट पर स्थित है ये होटल

'किंग डेविड होटल' यरुशलम की व्यस्ततम सड़कों में से एक किंग डेविड स्ट्रीट पर स्थित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इजरायल यात्रा के दौरान इसी होटल में ठहरे हुए हैं. यहीं पर पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय बातचीत होनी है.

बम या रॉकेट का भी नहीं होगा कोई असर

'किंग डेविड होटल' को यरुशलम का अभेद्य 'किला' कहना शायद गलत नहीं होगा. इस होटल की खासियत यह है कि इसपर बम, रॉकेट या बड़े से बड़े केमिकल अटैक का भी कोई असर नहीं होगा.

6 मंजिल वाले इस होटल में करीब 1100 कमरे

'किंग डेविड होटल' इजरायल का सबसे पुराना होटल है. इस होटल को दुनिया का सबसे सुरक्षित होटल माना जाता है. 6 मंजिल वाले इस होटल में करीब 1100 कमरे हैं. जिसमें से 110 कमरे पीएम मोदी समेत भारतीय प्रतिनिधिमंडल के लिए बुक हैं.

इजरायल: दुनिया के सबसे सुरक्षित होटल में ठहरे हैं PM मोदी, बम या रॉकेट का भी नहीं होगा कोई असरहोटल में ठहर चुके हैं ट्रंप, ओबामा, बुश और क्लिंटन

'किंग डेविड होटल' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश ठहर चुके हैं. आपको बता दें कि अगर पूरे होटल पर बम गिरा दिया जाए फिर भी अंदर रुके लोग सुरक्षित रहेंगे.

खुद ही अलग हो जाएगा पीएम मोदी का सुइट

'किंग डेविड होटल' ड्रोन और प्लेन डिवाइस बनाने वाली कंपनी के मालिक का होटल है. युद्ध के हथियार बनाने वाली कंपनी ने इस होटल को भी सबसे सुरक्षित बनाया है. इस होटल की खासियत यह है कि अगर होटल पर हमला होता है तो पीएम मोदी जिस सुइट में रुके हैं वो खुद ही अलग हो जाएगा.

केमिकल अटैक का भी कोई असर नहीं

इस होटल की खि़ड़कियां बुलेट प्रुफ हैं. इसके शीशे इतने मजबूत हैं कि रॉकेट भी इसमें नहीं घुस पाएगा. इतना ही नहीं इस होटल में एयर कंडिशनर यानी एसी के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि अगर केमिकल अटैक यानी कि रासायनिक हमला हो तो भी गैस अंदर नहीं जा पाएगा.

इजरायल में पीएम मोदी को टू टीयर सिक्योरिटी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन नेताओं में से एक हैं जिन्हें आतंकियों से सबसे ज्यादा खतरा है. इसे देखते हुए इजरायल में पीएम मोदी को टू टीयर सिक्योरिटी दी गई है. यानी पहले और बाहरी घेरे में इजरायल की सिक्योरिटी एजेंसी और अंदरुनी घेरे में भारत की सुरक्षा एजेंसियां तैनात है.

इजरायल: दुनिया के सबसे सुरक्षित होटल में ठहरे हैं PM मोदी, बम या रॉकेट का भी नहीं होगा कोई असर

'किंग डेविड होटल' के बाहर किसी भी तरह की फोर्स तैनात नहीं 

आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि इसके बावजूद पीएम मोदी के होटल यानी 'किंग डेविड होटल' के बाहर किसी भी तरह की फोर्स तैनात नहीं की गई है. दरअसल इजराइल की सिक्योरिटी एजेंसी इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर काम करती है. उनकी पूरी सुरक्षा व्यवस्था सर्विलांस के आधार पर काम करती है. सुरक्षा के लिहाज से यहां जगह-जगह पर कैमरे लगे हुए हैं और इनसे हर पल हर जगह पर नजर रखी जाती है.

इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर घटाई और बढ़ाई जाती है सुरक्षा 

इजरायल की सड़कों पर आपको पुलिस, आर्म्ड फोर्स या पीसीआर वैन नहीं दिखाई देंगे क्योंकि यहां इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सुरक्षा घटाई और बढ़ाई जाती है. प्रधानमंत्री मोदी यहां जब खुली जगह पर होंगे तभी उन्हें 360 डिग्री सिक्योरिटी में रखा जाएगा. नहीं तो उनके आस पास कोई सुरक्षा बल के जवान तैनात नहीं दिखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई तबाही, दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
चीन ने न्यूक्लियर सबमरीन से दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रशांत महासागर में मचा हड़कंप, घबराया अमेरिका
चीन ने न्यूक्लियर सबमरीन से दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रशांत महासागर में मचा हड़कंप, घबराया अमेरिका
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget