एक्सप्लोरर

रंग ला रहा PM मोदी का फ्रांस दौरा, राफेल के बाद भारत को मिलने जा रहीं 3 हंटर किलर पनडुब्बी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा से भारत को बहुत कुछ मिलने की संभावना जताई जा रही है. पीएम और फ्रांस के राष्ट्रपति के जारी ज्वाइंट स्टेमेंट में इस बात की पुष्टि होती दिख रही है.

India France Agreement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा भारत के लिए रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु ऊर्जा और तकनीकी सहयोग के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रही. पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी ज्वाइंट स्टेटमेंट में बताया गया है कि मुंबई में तीन और फ्रांसीसी डिजाइन वाली स्कॉर्पीन श्रेणी की ‘हंटर-किलर’ पनडुब्बियों के निर्माण की दिशा में प्रगति हुई है.

दरअसल, भारत पहले से ही छह स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का संचालन कर रहा है. अब तीन और स्कॉर्पीन पनडुब्बियां भारत में निर्मित की जाएंगी, जिनकी 60% तकनीक मेड-इन-इंडिया होगी. इस सौदे की अनुमानित लागत ₹36,000 करोड़ बताई जा रही है. पनडुब्बियों में एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक शामिल होगी, जो उन्हें लंबे समय तक पानी में रहने की क्षमता देगी.

26 राफेल लड़ाकू विमान सौदा
भारत फ्रांस से 26 राफेल-एम (नेवल वर्जन) खरीदने की योजना बना रहा है. ये विमान INS विक्रांत पर तैनात किए जाएंगे, जिससे भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ेगी.

मिसाइल और रक्षा तकनीक में सहयोग
भारत और फ्रांस मिसाइल, हेलीकॉप्टर और जेट इंजन पर मिलकर काम करेंगे. फ्रांस ने भारत को पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर की संभावनाओं पर विचार करने का आश्वासन दिया.

अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा सहयोग
दोनों देशों ने अंतरिक्ष और असैन्य परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. भारत के 10 स्टार्टअप्स को फ्रांस में काम करने का अवसर मिलेगा.
दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ने वाली साबित हो सकती है. रक्षा क्षेत्र में बड़े सौदे भारत की सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेंगे. अंतरिक्ष और स्टार्टअप सेक्टर में सहयोग भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगा. अब देखना होगा कि इन समझौतों का इम्प्लीमेंटेशन कितनी तेजी से होता है और भारत-फ्रांस साझेदारी कैसे आगे बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया की अश्लीलता के बाद सोशल मीडिया और OTT को कंट्रोल करेगी सरकार? क्या हो सकता है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget