एक्सप्लोरर

बिश्केक: SCO शिखर सम्मेलन में मिलेंगे पीएम मोदी और शी जिनपिंग

भारत में आम चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद दोनों नेताओं के बीच होने वाली पहली बैठक होगी. पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात की थी.

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. यह भारत में आम चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद दोनों नेताओं के बीच होने वाली पहली बैठक होगी. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने घोषणा की कि शी 12 से 16 जून तक किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान की राजकीय यात्रा करेंगे.

एससीओ शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान के बिश्केक में 13-14 जून को होने वाला है. एससीओ चीन के नेतृत्व वाला आठ सदस्यीय आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक है. इस समूह में भारत और पाकिस्तान को 2017 में शामिल किया गया था. लू ने एक बयान में कहा कि 12 से 14 जून तक राष्ट्रपति शी किर्गिस्तान की राजकीय यात्रा पर जाएंगे और एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने पिछले सप्ताह कहा था कि दोनों नेता एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर मिलेंगे.

मिस्री ने वुहान में पिछले साल शी और मोदी के बीच हुई पहली अनौपचारिक सफल शिखर बैठक को याद किया जिसे द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर माना जाता है. मिस्री ने कहा, ''यह ध्यान देने योग्य है हमारे नेता पिछले साल अलग-अलग बहुपक्षीय सम्मेलनों में चार बार मिले.'' उन्होंने कहा कि वे बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के इतर फिर से मिल रहे हैं.

मोदी और शी के बीच 27-28 अप्रैल को हुए वुहान में हुई बैठक को मोटे तौर पर द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का श्रेय दिया जाता है जिसमें डोकलाम में 73-दिन के गतिरोध के चलते खटास आ गई थी. डोकलाम में दोनों देशों के बीच गतिरोध चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सीमा के करीब उस क्षेत्र में एक सड़क बनाने का प्रयास किये जाने के बाद आया था जिस पर 2017 में भूटान ने भी दावा किया था.

दिसंबर में अर्जेंटीना में मिले थे मोदी और जिनपिंग वुहान शिखर सम्मेलन के बाद दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को सुधारने के प्रयासों को आगे बढ़ाया जिसमें एक-दूसरे की सेनाओं के बीच संबंध शामिल हैं. पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर राष्ट्रपति शी से मुलाकात की थी और दोनों पड़ोसी देशों के बीच आपसी विश्वास और मित्रता बढ़ाने के संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की थी. शी ने पिछले महीने लोकसभा चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा से पहले प्रधानमंत्री मोदी को चुनाव जीतने की शुभकामनाएं' दी थी.

एससीओ शिखर सम्मेलन के बाद चीन के राष्ट्रपति शी ताजिकिस्तान की यात्रा करेंगे. लू ने कहा कि 14 से 16 जून तक राष्ट्रपति शी ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में एशिया में सहभागिता और विश्वास निर्माण उपायों पर कॉन्फ्रेन्स (सीआईसीए) के पांचवें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

पीएम मोदी के लिए कभी बराबर नहीं हो सकता केरल और उत्तर प्रदेश- राहुल गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget