एक्सप्लोरर

अप्रैल में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, पड़ोसी देश के साथ इन समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर

श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने कहा, ‘हम अपनी विदेश नीति में किसी का पक्ष लिए बिना तटस्थ रहेंगे और राष्ट्रीय हित को बनाए रखने के लिए काम करेंगे'.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की दिल्ली यात्रा के दौरान हुए समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए अगले महीने की शुरुआत में श्रीलंका की यात्रा करेंगे.

कोलंबो में श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने संसद में बजट आवंटन को लेकर हुई चर्चा पर एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया. श्रीलंका के विदेश मंत्री हेराथ ने कहा, 'हमने अपने पड़ोसी देश भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे हैं. हमारी पहली कूटनीतिक यात्रा भारत की थी, जहां हमने द्विपक्षीय सहयोग पर कई समझौते किए'. 

अप्रैल में श्रीलंका का दौरा करेंगे पीएम मोदी
उन्होंने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल की शुरुआत में यहां आएंगे'. श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सामपुर सौर ऊर्जा स्टेशन के उद्घाटन के अलावा कई नए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. सरकारी विद्युत इकाई सीलोन विद्युत बोर्ड और भारत की एनटीपीसी ने 2023 में पूर्वी त्रिंकोमाली जिले के सामपुर शहर में 135 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने पर सहमति व्यक्त की थी'. 

2015 के बाद से पीएम की चौथी यात्रा होगी
विजिता हेराथ ने कहा, ‘हम अपनी विदेश नीति में किसी का पक्ष लिए बिना तटस्थ रहेंगे और राष्ट्रीय हित को बनाए रखने के लिए काम करेंगे'. साल 2015 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की श्रीलंका की ये चौथी यात्रा होगी.

बीते सालों में श्रीलंका में राजनैतिक और आर्थिक उठापटक के बीच 2024 में हुए चुनाव में अनुरा कुमारा दिसानायके ने जीत हासिल की. श्रीलंका के दिवालिया होने के बाद ये पहला राष्ट्रपति चुनाव था, जिसमें मार्क्सवादी नेता दिसानायके ने जीत हासिल की.

हिंद महासागर में श्रीलंका एक ऐसी जगह बसा हुआ है, जो समुद्री व्यापार के सेंटर में आता है. पश्चिम और पूर्वी एशिया को जोड़ने वाले इस देश से ग्लोबल स्तर पर व्यापार होता रहा है. चीन और भारत दोनों ही यहां अपनी मौजूदगी सुरक्षित रखना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें:

GST पर गरमाई सियासत! मैड ओवर डोनट्स को 100 करोड़ का झटका, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'भारत की तरह वह भी...', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का चौंकाने वाला बयान
'भारत की तरह वह भी...', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का चौंकाने वाला बयान
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
PoK में पाकिस्तान का खूनी एक्शन, अंधाधुंध फायरिंग, 48 घंटे में 24 की मौत
PoK में पाकिस्तान का खूनी एक्शन, अंधाधुंध फायरिंग, 48 घंटे में 24 की मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget