एक्सप्लोरर

Modi Biden Meeting: 'PM मोदी को मानवाधिकार पर लेक्चर नहीं देंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति..', बाइडेन को चिट्ठी लिखने वाले 75 सांसदों को पेंटागन की खरी-खरी

PM Modi US Visit: पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका के 70 से ज्यादा सांसदों ने भारत में मानवाधिकारों को लेकर बात करने को कहा था, उसी पर अब अमेरिकी सरकार का जवाब आया है.

PM Modi in US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अमेरिका में हैं. वहां वह अपनी पहली राजकीय यात्रा पर गए हैं. बुधवार, 21 जून को उनका व्हाइट हाउस (White hous) में जोरदार स्वागत हुआ. उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और स्टेट डिनर में भी हिस्सा लेंगे. हालांकि, उनके वॉशिंगटन पहुंचने से पहले ही अमेरिका के 70 से ज्यादा सांसदों ने एक लेटर लिखकर, अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe biden) से कहा कि नरेंद्र मोदी से भारत में लोकतंत्र के मानकों और मानवाधिकारों (Human Rights) को लेकर भी बात की जाए. वहां की कई मानवाधिकार संस्थाओं ने भी भारत में मानवाधिकारों को लेकर सवाल उठाए. इस पर अब अमेरिकी सरकार का जवाब आया है.

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुल्विन ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन लोकतंत्र पर पीएम मोदी को "लेक्‍चर" नहीं देंगे. सुलिवन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन से भारत के हालिया लोकतांत्रिक रिकॉर्ड के बारे में अमेरिका की चिंताओं को उठाने की उम्मीद है, लेकिन इस तरह से नहीं कि अमेरिका मानवाधिकारों पर भारत के प्रधानमंत्री को लेक्‍चरर दे. वो सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. और, हम यह दावा नहीं करना चाहते कि हमारे सामने ऐसी चुनौतियां नहीं हैं."


Modi Biden Meeting: 'PM मोदी को मानवाधिकार पर लेक्चर नहीं देंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति..', बाइडेन को चिट्ठी लिखने वाले 75 सांसदों को पेंटागन की खरी-खरी

'अमेरिका भारतीय के निजी मामले में कुछ नहीं कर सकता'
जैक सुल्विन के मुताबिक, दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मानवाधिकार के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे. उन्‍होंने कहा कि हम ऐसा सार्वजनिक तौर पर करते हैं. हम ऐसा निजी तौर पर करते हैं. हम ऐसा इस तरह से करते हैं जिससे ऐसा न लगे की हम लेक्चर देने की कोशिश कर रहे हैं या यह दावा नहीं करते हैं कि हमारे सामने इस तरह की चुनौतियां नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा, 'जब अमेरिका देखता है कि प्रेस, धार्मिक या अन्य तरह की आजादी के लिए चुनौतियों खड़ी हो रही हैं, तो हम उस पर अपने विचार रखते हैं. लेकिन, हम सिर्फ अपने विचार व्यक्त करते हैं, लेक्चर नहीं देते या फिर ऐसा दिखाने की कोशिश नहीं करते कि हमारे देश में वो चुनौतियां नहीं हैं…आखिरकार, भारत में राजनीति और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सवाल को भारतीय ही निर्धारित करेंगे. अमेरिका उस पर कुछ नहीं कर सकता.'

PM मोदी के विरोध में क्‍या मांग की थी वहां के 75 सांसदों ने
बता दें कि इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग और नागरिक समाज संगठनों की रिपोर्टों का हवाला देते हुए, जो बाइडेन की पार्टी के 75 सांसदों ने एक लेटर में बाइडेन से कहा था, "हम भारत में धार्मिक असहिष्णुता के बढ़ने, प्रेस की स्वतंत्रता, इंटरनेट पहुंच और सिविल सोसाइटी संगठनों को निशाना बनाने को लेकर चिंतित हैं. हम चाहते हैं कि आप भारतीय पीएम मोदी के समक्ष भारत में पॉलिटिकल स्पेस के कम होने, धार्मिक असहिष्णुता के बढ़ने, सिविल सोसाइटी संगठनों और पत्रकारों को निशाना बनाने, प्रेस और इंटरनेट पर बढ़ते प्रतिबंधों का मुद्दा उठाएं."

यह भी पढ़ें: India Trade with US China: चीन तो कभी अमेरिका, भारत के सबसे बड़े व्‍यापारिक साझेदार रहे हैं ये दो देश, जानें किससे कितना होता है आयात-निर्यात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget