एक्सप्लोरर

'भारत को शांति सम्मेलन के लिए नहीं कह सकते, वो तो खुद ही...', पीएम मोदी यूक्रेन से निकले ही थे और बदल गए जेलेंस्की के तेवर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भारतीय मीडिया से कहा कि भारत को रूस पर अपना रुख बदलना चाहिए. इस तरह युद्ध रुक जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की यात्रा करके भारत वापस लौट आए हैं, लेकिन उनके इस दौरे की अब भी खूब बातें हो रही हैं. वैसे तो उनके दौरे के ऐलान से ही चर्चाएं शुरू हो गई थी क्योंकि एक तो 1992 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन गए. दूसरा इसकी टाइमिंग. पीएम मोदी ऐसे समय पर यूक्रेन गए, जब रूस के साथ उसकी जंग चल रही है.

यूक्रेन पहुंचते ही राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान दोनों नेता गले मिलते और कंधे पर हाथ रखकर बात करते दिखे, लेकिन जैसे ही पीएम मोदी वापसी के लिए यूक्रेन से निकले तो जेलेंस्की ने कुछ ऐसी बातें कहीं जो भारत को असहज करने वाली थीं.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 23 अगस्त को वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक प्रेस वार्ता में भारतीय पत्रकारों से बात की. इसमें जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से भारत में वैश्विक शांति सम्मेलन करने की बात कही थी क्योंकि भारत एक बड़ा देश और सबसे बड़ा लोकतंत्र है. जेलेंस्की ने आगे कहा कि लेकिन हम ऐसे देश में शांति सम्मेलन के लिए नहीं कह सकते हैं जो पहले शांति सम्मेलन में जारी हुए साझा बयान में शामिल नहीं हुआ था.

वोलोदिमीर जेलेंस्की यहां स्विटजरलैंड में यूक्रेन में शांति के लिए हुए सम्मेलन की बात कर रहे थे, जिसमें भारत ने साझा बयान से दूरी बनाई थी. सम्मेलन में भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (पश्चिम) पवन कपूर शामिल हुए थे. वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से तेल खरीदने पर कहा कि अगर भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा तो इससे उसको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, यहां जेलेंस्की ने यह भी कहा कि भारत को रूस के लिए अपना रुख बदलना चाहिए, अगर वो ऐसा करेगा तो युद्ध रुक जाएगा. उन्होंने कहा कि कई देशों ने रूस से आयात बंद कर दिया पर भारत ने नहीं किया है. 

इस दौरान जब जेलेंस्की से भारत और चीन को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, 'अगर व्लादिमीर पुतिन की हरकतों को जायज ठहराया जा सकता है तो मुझे यकीन है कि दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी इसके अंजाम सीमा नियमों के उल्लंघन के तौर पर देखने को मिलेंगे.'

संयुक्त राष्ट्र में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर लाए गए प्रस्तावों से दूरी बनाए रखने के भारत के रुख को लेकेर जेलेंस्की ने कहा कि वह इस बात से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अब प्रस्तावों से पहले बात करनी होगी क्योंकि ये अतीत में जाने का वक्त नहीं है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत यूक्रेन के साथ रहे.

यह भी पढ़ें:-
मलेशिया के पूर्व पीएम मुहीद्दीन पर लगा राजद्रोह का आरोप, भाषण के दौरान पूर्व राजा का उड़ाया था मजाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget