एक्सप्लोरर

PM Modi Ukraine Visit: पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे से रुकेगी जंग? भारतीय प्रधानमंत्री से संयुक्त राष्ट्र को बड़ी उम्मीद 

PM Modi Ukraine Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है. संयुक्त राष्ट्र ने भी पीएम मोदी की यात्रा से काफी उम्मीद जताई है.

PM Modi Ukraine Visit: पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन पहुंचे हैं. पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा पर संयुक्त राष्ट्र की तरफ से बयान आया है. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को उम्मीद है कि भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा रूस-यूक्रने युद्ध को रोकने में मददगार साबित होगी. गुरुवार को एक सवाल के जवाब में यूएन चीफ के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने ये बातें कही. 

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि 'हमने कई राष्ट्राध्यक्षों को इस क्षेत्र की तरफ यात्रा करते देखा है. हमें उम्मीद है कि ये यात्राएं हमें युद्ध विराम के करीब लाएंगी. यूएन के प्रस्तावों, अंतरराष्ट्रीय कानून और क्षेत्रीय अखंडता के अनुरूप रूस-यूक्रेन संघर्ष का अंत होगा.' संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कम से कम तीन प्रस्तावों में रूसी आक्रमण को रोकने और एक अन्य प्रस्ताव में यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमले को रोकने की मांग की है. 

जेलेंस्की से युद्ध विराम पर हो सकती है चर्चा
पीएम मोदी यूक्रेन यात्रा से करीब डेढ़ महीने पहले रूस की यात्रा की थी, इस दौरान उन्होंन व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी. साथ ही यूक्रेन के साथ जारी युद्ध पर भी चर्चा की थी. अब पूरी दुनिया को उम्मीद है कि मोदी यूक्रेन में जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान भी युद्ध की स्थितियों पर चर्चा करेंगे. नरेंद्र मोदी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि रूसी हमले के बाद नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया. 

भारत और रूस जारी कर चुकें हैं संयुक्त बयान
भारत की तरफ से लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों से बातचीत के जरिए समाधान की बात कही जा रही है. पीएम मोदी की मॉस्को यात्रा के बाद भारत-रूस की तरफ से संयुक्त बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि दोनों नेताओं ने बातचीत और कूटनीति के जरिए युद्धविराम की अनिवार्यता पर जोर दिया है. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र में रूसी आक्रमण की निंदा पर आए प्रस्ताव से भारत ने दूरी बनाई है.

यह भी पढ़ेंः PM Modi Ukraine Visit: यूक्रेन में भारतीयों ने कहा- आपका इंतजार कर रहे थे, पीएम मोदी बोले- मैं आ गया हूं आपसे मिलने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget