एक्सप्लोरर

PM Modi-Pope Francis: पोप फ्रांसिस आएंगे भारत? जी7 समिट में पीएम मोदी ने लगाया गले... दे दिया न्योता

PM Modi-Pope Francis: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई, जिसमें मोदी ने पोप को भारत आने का न्योता दिया.

PM Modi-Pope Francis: जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की है. इस दौरान मोदी पोप के गले लगे और भारत आने का न्योता दिया. इसके पहले पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस से अक्टूबर 2021 में वेटिकन सिटी में मुलाकात की थी. पीएम मोदी के बुलावे के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल पोप भारत का दौरा कर सकते हैं. मोदी ने दक्षणी इटली के अपुलिया में आयोजित जी7 समिट के दौरान मुलाकात की. साथ ही विश्व के अन्य नेताओं के साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की.

मोदी ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है, उन्होंने लिखा, 'जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पोप फ्रांसिस से मुलाकात हुई. मैं लोगों की सेवा करने और अपने ग्रह को बेहतर बनाने को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं. इसके साथ ही उनको भारत आने का निमंत्रण दिया.' जी7 शिखर सम्मेलन में मोदी को 87 वर्षीय पोप फ्रांसिस के साथ बात-चीत करते और गले मिलते देखा गया. 

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर बोले पोप फ्रांसिस
इटली दौरे के दौरान जी7 शिखर सम्मेलन में पोप फ्रांसिस ने कृतिम बुद्धिमत्ता (AI), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर आउटरीच सत्र के दौरान अपना पक्ष रखा. अपने संबोधन के दौरान पोप ने कहा, 'AI का बेहतर इस्तेमाल करना हममें से प्रत्येक पर निर्भर करता है.' आउटरीच सत्र में जी7 के नेता और ग्लोबल साउथ के नेता शामिल हुए. पीएम मोदी अक्टूबर 2021 में वेटिकन सिटी के अपोस्टोलिक पैलेस में पोप के साथ एक निजी मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने कोविड-19 और दुनियाभर में इसके प्रभावों को लेकर चर्चा की थी.

भारत का दौरा कर सकते हैं पोप फ्रांसिस
भारत के पीएमओ कार्यालय के मुताबिक, भारत और कैथोलिक चर्च की वेटिकन स्थित सरकार के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. ये संबंध साल 1948 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के समय से ही हैं. एशिया महाद्वीप के देशों में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक केथौलिक आबादी भारत में निवास करती है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल पोप फ्रांसिस भारत का दौरा कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः Joe Biden in G7 summit: जी7 समिट में बहक गए जो बाइडेन, जियार्जियो मेलोनी ने संभाला मोर्चा, सुपर पॉवर की बचाई इज्जत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget