एक्सप्लोरर

PM Modi Berlin Visit: IGC से पहले पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, इन मुद्दों पर चला मंथन

PM Modi Berlin Visit:  विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ के बीच द्विपक्षीय बातचीत उनकी वन टू वन मीटिंग के बाद हुई. बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक गतिविधियों के साथ-साथ सहयोग और सामरिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर रहा. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ से बर्लिन में भारत-जर्मनी इंटरगवर्नमेंटल कंसलटेशन्स (IGC) से पहले द्विपक्षीय बैठक की. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ के बीच द्विपक्षीय बातचीत उनकी वन टू वन मीटिंग के बाद हुई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक गतिविधियों के साथ-साथ सहयोग और सामरिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर रहा. 

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट में कहा 'दिसंबर 2021 में ओलाफ़ स्कोल्ज़  के पद संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी. सामरिक साझेदारों के साथ हमारी उच्च स्तरीय वार्ता जारी है.' 

ओलाफ़ स्कोल्ज़ के साथ मुलाकात से पहले पीएम नरेंद्र को फेडरल चांसलेरी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर आमने-सामने वार्ता के लिए बैठे. पीएम मोदी अपने तीन दिन के यूरोप दौरे के मद्देनजर सोमवार को बर्लिन पहुंचे. यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया. इस दौरान वह बच्चों से भी मिले. 

छठे IGC की सह-अध्यक्षता करेंगे दोनों देश 

इस द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और ओलाफ़ स्कोल्ज़ छठे दौर की भारत-जर्मनी इंटरगवर्नमेंटल कंसलटेशन्स (आईजीसी) की सह-अध्यक्षता करेंगे. यह एक विशिष्ट कार्यक्रम है जिसे भारत केवल जर्मनी के साथ करता है. आईजीसी की शुरुआत 2011 में हुई थी. यह एक विशिष्ट द्विवार्षिक तंत्र है जो दोनों देशों की सरकारों को व्यापक द्विपक्षीय मुद्दों पर समन्वय की मंजूरी देता है.

इस राउंडटेबल मीटिंग में पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर दोनों देशों की शीर्ष कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत करेंगे. पीएम मोदी जर्मनी में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी करेंगे. पीएम मोदी मंगलवार को डेनमार्क जाएंगे, जहां वह अपने समकक्ष के साथ मुलाकात करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी बुधवार को पेरिस जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मिलेंगे.  

ये भी पढ़ें

West Bengal: चुनाव बाद हुई हिंसा के एक साल पूरे, मामले में अब तक क्या कुछ हुआ? CBI ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget