एक्सप्लोरर

US React on Pm Modi Comment : आतंकवादियों को घर में घुसकर मारेंगे वाले PM मोदी के बयान पर US ने कही बड़ी बात

Us React on Pm Modi Comment : अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को हमेशा बातचीत के जरिए हल निकालने के लिए प्रोत्साहित किया है.

America reacts on Pm Modi: प्रधानमंत्री मोदी (PM MODI) की 'आतंकवादियों को घर में घुसकर मारेंगे' वाली टिप्पणी को लेकर यूएस (US) ने अपना रिएक्शन दिया है. अमेरिका ने कहा, हम दोनों देशों को तनाव से बचने और बातचीत के माध्यम से हल निकालने के लिए कहेंगे. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर (Mathew Miller) ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को हमेशा बातचीत के जरिए हल निकालने के लिए प्रोत्साहित किया है.

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि 'भारत आतंकवादियों को उनके घरों में मारने में संकोच नहीं करेगा', क्या बाइडेन प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस कमेंट से चिंतित है. इस पर मिलर ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका इसमें शामिल नहीं होगा. पर हम भारत और पाकिस्तान दोनों को तनाव से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

भारत पर नहीं लगेगा कोई प्रतिबंध
मिलर से पूछा गया कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की कथित हत्या की साजिश को लेकर अमेरिका ने भारत पर कोई प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया है तो उन्होंने कहा, मैं कभी किसी भी प्रतिबंध की कार्रवाई का पूर्वावलोकन नहीं करने जा रहा हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कोई प्रतिबंध लगने वाला है, लेकिन आप मुझसे प्रतिबंध पर बात करने के लिए कहते हैं तो यह कुछ ऐसा है जिस पर हम खुलकर चर्चा नहीं करते हैं.

गुरपतवंत सिंह पन्नून भारत में बड़ा आतंकवादी है और उसने बार-बार भारत के खिलाफ धमकियां जारी कीं. अमेरिकी के अनुसार, निखिल गुप्ता पर पन्नून की हत्या का आरोप है, जो अभी हिरासत में है.

ऋषिकेश में रैली के दौरान पीएम ने कही थी ये बात
दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में 11 अप्रैल को एक रैली की थी. इसमें पीएम ने कहा था कि बीजेपी सरकार में पिछले 10 सालों में आतंकवादियों को उनकी जमीन पर मारा गया है. एनडीए शासन में ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया था. पीएम ने कहा था कि आज देश में एक मजबूत सरकार है, इस मजबूत सरकार में आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है. भारतीय तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन गया है.

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि अगर पाकिस्तान की मंशा साफ है तो उसे सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए. अगर पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए भारत को अस्थिर करने की कोशिश करेगा तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे. इन बयानों के बाद से ही पाकिस्तान में अलग ही माहौल हो गया है. जिसको लेकर अमेरिका ने भी अब रिएक्शन दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget