एक्सप्लोरर

रूस में PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन लॉन्च करेंगे खास APP, 7 दिन के सबसे लंबे रेल सफर पर यात्री सीखेंगे योग के गुर

रूस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन रेल यात्रियों के लिए खास योग एप्लीकेशन लॉन्च करेंगे, मास्को से व्लादिवोस्तक के बीच 7 दिन का सफर तय करने वाले इस एप के जरिए योग के नुस्खे सीखेंगे.

नई दिल्ली: सफर कोई भी हो थकान तो हो ही जाती है. वहीं अगर यात्रा दुनिया के सबसे लंबे रेल मार्ग की हो तो होने वाली थकावट की चिंता भी लाजिमी है. मगर अब मास्को से व्लादिवोस्तक, यानी 7 दिनों का रेल सफर करने वाले यात्रियों को इस सफर की थकान से सुकून देने में काम आएगा खास भारतीय नुस्खा और वो है योगासन. रूस के दो दिनी दौरे पर रवाना हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्लादिवोस्तक में बुधवार को एक खास मोबाइल ऐप लॉन्च करेंगे जो इस लंबी रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को थकान मिटाने के आसान नुस्खे बताएगा.

विदेश मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पीएम मोदी अपने मेजबान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मिलकर यह खास मोबाइल ऐप को लॉन्च करेंगे. योगा फॉर हेल्दी बॉडी एंड माइंड नामक इस एप्लीकेशन को विशेष रूस से ट्रांस साइबेरियन रेल गाड़ी से सफर करने वाले यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इस एप्लीकेशन में ऐसे योगासन बताए गए हैं जिन्हें रेलगाड़ी में किया जा सकता है. यह रेल लाइन 1916 से सक्रिय है और सुदूर पूर्व में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों के कारण अब इसका दायरा भी बढ़ाया जा रहा है. ट्रांस साइबेरियन रेल नेटवर्क बीजिंग और मॉस्को को भी रेल मार्ग से जोड़ता है.

9289 किमी लंबी है रेल लाइन

महत्वपूर्ण है कि रूस की राजधानी मॉस्को को सुदूर पूर्व के बड़े केंद्र व्लादिवोस्तक से जोड़ने वाली 9289 किमी लंबी रेल लाइन दुनिया में सबसे लंबी है. ट्रांस साइबेरियन रेल नेटवर्क का हिस्सा इस रेल लाइन से उत्तर कोरिया, और मंगोलिया की रेल लाइनें भी जुड़ती हैं. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस मोबाइल एप को इस तरह बनाया गया है जिसमें आसान तरीके से जरूरी योगासन समझाए जा सकें. इसमें श्वसन, शरीर के जोड़, स्ट्रेचिंग और ध्यान व विश्राम से जुड़े करीब 20 योगासन बताए गए हैं.

रूसी और अंग्रेजी भाषा में होगा एप

इस कार्यक्रमन की तैयारियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रूसी और अंग्रेजी भाषा में यह एप्लीकेशन एंड्रॉइड और आईओएस मोबाइल प्लैटफॉर्म पर इस्तेमाल उपलब्ध होगा. इस एप्लीकेशन में कपालभाती,अनुलोम-विलोम प्राणायाम के अलावा हाथ-पैर व गर्दन के जोड़ को राहत देने वाले कई योगासन प्रयोग के तरीके आसान तरीके से बताए गए हैं. साथ ही रेल सफर के दौरान ताड़ासन, अर्ध कटिचक्रासन, अर्ध चक्रासन व त्रिकोणासन के तरीके भी एप्लीकेशन में मौजूद होंगे. ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन के यात्री नए मोबाइल एप्लीकेशन के सहारे वज्रासन, पवनमुक्तासन और शशांकासन कर लंबे सफर की थकान को भी मिटा सकेंगे.

मोदी को जूडो चैंपियनशिप का मैच दिखाएंगे पुतिन

यह कूटनीतिक संयोग है पीएम मोदी जहां रूसी राष्ट्रपति के साथ मिलकर योगा एप्लीकेशन लॉंच करेंगे. वहीं पुतिन अपने खास मेहमान मोदी को जूडो चैंपियनशिप का मैच दिखाने ले जाएंगे. गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन जहां खुद एक मार्शल आर्ट माहिर और फिटनेस पसंद नेता हैं, वहीं पीएम नरेंद्र मोदी भी योगासनों के स्व-प्रयोग से लेकर प्रचार तक काफी सक्रिय हैं. पीएम मोदी 4-5 सितंबर को ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम की बैठक में शरीक होने के लिए व्लादिवोस्तक पहुंच रहे हैं. पुतिन ने मोदी को खास मेहमान के तौर पर शरीक होने का निमंत्रण बीते साल ही दे दिया था.

ICJ में पाकिस्तान के वकील ने टेके घुटने, कहा- कश्मीर पर कमजोर है केस, सबूत इकट्ठा करना मुश्किल

शेयर बाजारः सेंसेक्स 770 अंक फिसला, 36,562 पर बंद, निफ्टी 225 अंक टूटकर 11 हजार के नीचे पहुंचा

पाकिस्तानी नंबर से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को आया मैसेज, पीएम मोदी और आर्मी चीफ को मारने की धमकी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर यूरोप के प्रतिबंधों का आगाज! होर्मुज में नेविगेशन की आजादी पर खतरे को लेकर की कार्रवाई
ईरान पर यूरोप के प्रतिबंधों का आगाज! होर्मुज में नेविगेशन की आजादी पर खतरे को लेकर की कार्रवाई
चुनाव जीतने के लिए जंग लड़ रहे नेतन्याहू! ट्रंप की फटकार के बाद भी इजरायली PM क्यों किया बेरूत पर अटैक?
चुनाव जीतने के लिए जंग लड़ रहे नेतन्याहू! ट्रंप की फटकार के बाद भी इजरायली PM क्यों किया बेरूत पर अटैक?
'ईरान के खिलाफ हमें आत्मरक्षा का अधिकार, भले ही ट्रंप...', US प्रेसिडेंट की धमकी का नेतन्याहू का जवाब
'ईरान के खिलाफ हमें आत्मरक्षा का अधिकार, भले ही ट्रंप...', US प्रेसिडेंट की धमकी का नेतन्याहू का जवाब
इंटरनेट बंद, गिरफ्तारियां चालू... PoK में भयंकर बवाल, ब्रिटिश सांसदों ने आईना दिखाया तो बौखलाया पाकिस्तान
इंटरनेट बंद, गिरफ्तारियां चालू... PoK में भयंकर बवाल, ब्रिटिश सांसदों ने आईना दिखाया तो बौखलाया पाकिस्तान

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget