एक्सप्लोरर

क्या हम प्लास्टिक ना चाहते हुए भी गटक रहे हैं? अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने चेताया

प्लास्टिक को लेकर हाल ही में नया खुलासा हुआ है. जिससे पता चलता है कि प्लास्टिक को कैसे हम गटक रहे हैं. प्लास्टिक ना सिर्फ कूड़ेदान का हिस्सा है बल्कि हमारी खुराक में भी शामिल हो रहा है.

नई दिल्ली: क्या प्लास्टिक हमारी खुराक का हिस्सा बन रहा है? क्या हम प्लास्टिक ना चाहते हुए भी गटक रहे हैं? जी हां, ये बात सही है. प्लास्टिक हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. बात चाहे खरीदारी की हो या फिर खानपान की. अब आप सोच रहे होंगे भला प्लास्टिक का खुराक से क्या वास्ता ?

प्लास्टिक कैसे बन रहा हमारी खुराक का हिस्सा ?

प्लास्टिक को लेकर हाल ही में नया खुलासा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी की शोध के मुताबिक, हम सात दिन में एक एटीएम कार्ड के बरार प्लास्टिक हजम कर रहे हैं. जिसका वजन पांच ग्राम बनता है. प्रतिदिन के हिसाब से हफ्ते में कुल वजन सौ ग्राम के 20वें हिस्से तक पहुंच जाता है. यानी हमारे पेट में कुल सात दिन में औसत प्लास्टिक के 2 हजार कण जा रहे हैं.

अब आपको हम समझाते हैं कैसे प्लास्टिक हमारी खुराक का हिस्सा बन गया है. कुछ कंपनियों के टूथपेस्ट, कोल्ड ड्रिंक्स, अल्कोहल, समुद्री नमक, कपड़ों में प्लास्टिक का हिस्सा होता है. जिसे हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा वातावरण से भी प्लास्टिक हमारी खुराक में शामिल हो रहा है. समुंदर और अन्य जलीय स्रोत में फेंका जानेवाला प्लास्टिक मछलियों और समुद्री जीवों का निवाला बनता है. जिसे बाद में उन जीवों को इंसान इस्तेमाल करता है. अब जो लोग समुद्री जीवों को खा रहे हैं तो इसका मतलब ये हुआ कि उनके साथ प्लास्टिक को भी खाना.

अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने उपायों के ढूंढने पर जोर दिया

पारिस्थितिक तंत्र और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काम करनेवाली अंतरर्राष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड वाइड फंड (डब्ल्यू डब्ल्यू एफ) ने एक शोध प्रकाशित किया. उसका नाम रखा है 'प्लास्टिक के बिना प्राकृतिक माहौल'. इस शोध का मकसद ये पता लगाना था कि प्लास्टिक का संबंध इंसान और पर्यावरण से कैसे है ? पर्यावरण से किस तरह प्लास्टिक इंसानी खुराक का हिस्सा बन रहा है ?

संस्था ने अपनी शोध में बताया कि इंसान हफ्ते में औसत 1769 कणों को सिर्फ पानी के जरिए अपने शरीर का हिस्सा बना रहा है. हालांकि इसका हिसाब देशों के लिहाज से कम या ज्यादा हो सकता है. एक अन्य प्रकाशित शोध में ये भी दावा किया गया कि अमेरिका में लोग सालाना 74 हजार से एक लाख 21 हजार के बीच प्लास्टिक के कण खुराक, हवा-पानी के साथ अपने शरीर के अंदर ले जाते हैं. शोध में बताया गया कि बोतल का पानी इस्तेमाल करनेवाले लोग एक साल में करीब 90 हजार कण अपने पेट में दाखिल करते हैं.

अंत में, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ ने चेताया है कि हमें उन उपायों के बारे में हंगामी तौर पर विचार करना चाहिए जिससे हमारी खुराक बिना प्लास्टिक के हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget