एक्सप्लोरर

पाकिस्तान : PIA का प्लेन क्रैश, मशहूर गायक जुनैद जमशेद सहित 48 की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स का एक विमान इंजन में दिक्कत आने के बाद आज एबटाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे उसमें सवार लोकप्रिय पॉप गायक से इस्लामिक उपदेशक बने जुनैद जमशेद और तीन विदेशी नागरिकों सहित सभी 48 लोग मारे गए.

विमान आज शाम पाकिस्तान के छावनी शहर एबटाबाद के नजदीक एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. खबर पख्तूनख्वा प्रांत में चित्राल से इस्लामाबाद जाते समय पीआईए का विमान पीके-661 हवेलियां स्थित पाकिस्तान आयुद्ध फैक्टरी के पास सद्धा बटोलनी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में जुनैद जमशेद, उनकी पत्नी और चित्राल के उपायुक्त ओसामा वराइच सहित कुल 48 लोग सवार थे. नागर विमानन प्राधिकरण ने पुष्टि की है कि कोई जीवित नहीं बचा है. अभी तक मलबे से 36 शव निकाले गए हैं. पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन सेवा ने इस विमान ने दोपहर 3:30 बजे चित्राल से उड़ान भरी थी. शाम करीब 4:40 बजे इसे इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था. पीआईए के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि इस विमान के राडार से हटने से पहले विमान के पायलट ने यातायात नियंत्रक को ‘आपात स्थिति संबंधी सूचना’ दी थी. पीआईए के प्रवक्ता दानियल गिलानी ने कहा कि विमान में 42 यात्री, चालक दल के पांच सदस्य और एक ग्राउंड इंजीनियर सवार थे. विमान में सवार लोगों की सूची के अनुसार, उसमें 31 पुरूष, नौ महिलाएं और दो शिशु थे. इनमें से तीन विदेशी नागरिक हैं. विमानन क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान के इंजन में खराबी आ गयी थी. इस्लामाबाद हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में विमानन सचिव इरफान इलाही ने पुष्टि की है कि एटीआर-42 विमान में इंजन संबंधी दिक्कत आयी थी. उन्होंने कहा, ‘अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी, लेकिन हम जानते हैं कि विमान के इंजन में दिक्कत आयी थी.’ नागर विमानन क्षेत्र में होने वाले हादसों और आपात स्थिति पर रोजाना सूचनाएं देने वाले अखबार ‘एविएशन हेराल्ड’ ने भी कहा था कि विमान के ‘‘इंजन में दिक्कत’’ थी. पीआईए के एक प्रवक्ता ने ‘एक्सप्रेस न्यूज’ से कहा कि करीब ‘10 साल पुराना यह विमान अच्छी हालत में था.’ जुनैद जमशेद के भाई ने मीडिया से कहा कि विमान में उनके भाई और भाभी आयशा जुनैद तथा तबलीगी (धार्मिक समूह) के अन्य सदस्य सवार थे. सभी चित्राल की धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस का कहना है कि सेना की टुकड़ी और हेलीकॉप्टर को मौके पर रवाना कर दिया गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी आबिद अली का कहना है कि बचाव कार्य जारी है और छह हेलीकॉप्टरों को मदद के लिए लगाया गया है. चूंकि हादसा पर्वतीय क्षेत्र में हुआ है, ऐसे में मलबे को हटाने तथा शवों को निकालने में कुछ वक्त लगेगा. विमान शुरू में पेशावर से चित्राल गया था और वहां से इस्लामाबाद वापसी के दौरान राडार से गायब हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएन में क्षेत्रीय आतंकवाद पर चर्चा, पाक की भूमिका पर क्या बोला पैनल?
यूएन में क्षेत्रीय आतंकवाद पर चर्चा, पाक की भूमिका पर क्या बोला पैनल?
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
Explained: H-1B वीजा बंद करने की फिराक में अमेरिका? लेबर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
H-1B वीजा बंद करने की फिराक में US? लेबर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget