एक्सप्लोरर

ब्रह्मोस मिसाइल के बाद भारत से अब 9 एंटी-शिप बैटरियों की मांग कर रहा ये देश, चीन को टक्कर देने की है तैयारी

India-Phillipines Deal : 2022 में फिलीपींस ने भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर एक डील साइन की. इस डील के तहत फिलीपींस को भारत से लैंड-बेस्ड ब्रह्मोस मिसाइलों के साथ इसके अन्य उपकरण दिए जाएंगे.

India-Phillipines Brahmos Missile: चीन से तनाव के बीच फिलीपींस अपनी सेना की ताकत को और बढ़ाने के लिए अब भारत से 9 ब्रह्मोस एंटी-शिप तटीय मिसाइल बैटरियों की मांग कर रहा है. फिलीपींस की यह मांग भारत से प्राप्त भूमि-आधारित एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम (ISBASMS) अधिग्रहण परियोजना का विस्तार है. इसके तहत फिलीपींस को भारत से दो बैटरियां दी गई थीं.

उल्लेखनीय है कि भारत और फिलीपींस के बीच तट-आधारित एंटी-शिप मिसाइल अधिग्रहण परियोजना की शुरुआत साल 2015 में हुई थी, लेकिन बाद में इस परियोजना को रद्द कर दिया गया था. जो साल 2019 में लैंड बेस्ड मिसाइल सिस्टम (LBMS) अधिग्रहण परियोजना में बदल गई, जिसे 2021 में मंजूरी मिली.

इसके बाद साल 2022 में फिलीपींस ने भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर 37.5 करोड़ डॉलर की एक डील साइन की. इस डील के तहत फिलीपींस को भारत से लैंड-बेस्ड ब्रह्मोस मिसाइलों के साथ इसकी बैटरियां, लॉन्चर और अन्य उपकरण दिए जाएंगे. 2022 में हुई इस डील के बाद साल 2024 में फिलीपींस को भारत से ब्रह्मोस मिसाइलों की पहले खेप प्राप्त हुई.

फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला पहला देश

भारत से पहली खेप में फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलें, टाट्रा 6x6 वाहनों पर लगे मोबाइल लॉन्चर और एक इंटीग्रेट लॉजिस्टिक्स सपोर्ट पैकेज प्राप्त हुई है. फिलीपींस मरीन कॉर्प्स के कर्मियों ने सिस्टम के लिए ऑपरेटर औ रखरखाव प्रशिक्षण को पूरा कर लिया है. फिलीपींस के ट्रॉपिकल वातावरण को ध्यान में रखकर भारत ने फिलीपींस के लिए प्रति बैटरी दो मिसाइल लॉन्चर कॉन्फिगर किए हैं, जो भारत में इस्तेमाल होने वाले तीन लॉन्चर कॉन्फिगरेशन से बिल्कुल अलग हैं. बता दें कि फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दुनिया का पहला देश है. इसके बाद अब वियतनाम, इंडोनेशिया और यूएई के साथ इसके डील के लिए वार्ता चल रही है.

कितनी घातक है भारत की ब्रह्मोस मिसाइल?

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल को रूस के साथ मिलकर 1990 के दशक में तैयार किया था. इस घातक मिसाइल को लैंड बेस्ड तटीय बैटरियों, नौसैनिक जहाजों और एयर डिफेंस सिस्टम में इंटीग्रेट किया गया है. ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता वेरिएंट के आधार पर 900 किलोमीटर तक की है. वहीं, एक्सपोर्ट वर्जन में इसकी क्षमता को 290 किलोमीटर रखी गई है. भारत की यह घातक मिसाइल अपने साथ 200 से 300 किलोग्राम का वारहेड ले जाने के साथ मैक 2 और 3 के बीच की स्पीड से हमला करने में सक्षम है.

यह भी पढे़ंः Imran Khan News: इमरान खान को 14 तो बुशरा बीबी को सात साल की सजा, भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान कोर्ट का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget