एक्सप्लोरर

Philippines Ship Fire: 120 लोगों को लेकर जा रहा जहाज समंदर में धू-धूकर जला, रेस्क्यू ऑपरेशन से जिंदगियां बचाने की कोशिश

Ship Fire in Philippines: हजारों द्वीपों पर बसे देश फिलीपींस में बड़ा हादसा हो गया है. वहां सैकड़ों यात्रियों से भरे एक जहाज में आग लग गई, जिससे चीख-पुकार मच गई. लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं.

Philippines Ship Accident: दुनिया के सबसे बड़े महासागर पैसेफिक ओशियन में स्थित फिलीपींस का जहाज हादसे का शिकार हो गया. यहां सैकड़ों यात्रियों को लेकर जा रहे पानी के जहाज में आग लग गई, जिससे वो समंदर में ही धू-धूकर जलने लगा. अफरा-तफरी के बीच फिलीपींस कोस्‍ट गार्ड्स द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज पर 120 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. हादसा रविवार, 18 जून को तब हुआ, जब जहाज सिकीजोर प्रांत से मध्य फिलीपींस के बोहोल प्रांत की ओर जा रहा था. यात्रा के दौरान उसके एक हिस्‍से में आग लग गई, और फिर देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे जहाज को घेर लिया. फिलीपींस के तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि उस जहाज का नाम एम/वी एस्पेरांज़ा स्टार (M/V Esperanza Star) है, उसके जरिए यात्रियों को लाया-ले जाया जाता है. आग लगने के बाद से वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. आग की लपटों को बुझाने के लिए कई बड़ी नौकाओं के साथ एक तटरक्षक पोत को भी तैनात किया गया है. 


Philippines Ship Fire: 120 लोगों को लेकर जा रहा जहाज समंदर में धू-धूकर जला, रेस्क्यू ऑपरेशन से जिंदगियां बचाने की कोशिश

हताहतों की संख्या का अभी नहीं चला पता
अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया कि कितने लोगों को बचा लिया गया है या कितनों की जानें गई हैं. हालांकि, कोस्टगार्ड द्वारा जारी की गई तस्वीरों और वीडियो में घाट के एक छोर पर दो डेक से आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिख रहा है.

इस दौरान वहां कोस्टगार्ड के कर्मी एक अन्य जहाज से वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए.

इसके अलावा मछली पकड़ने वाली नाव और कुछ अन्‍य बोट वहां नजर आई हैं. इस तरह, फिलहाल आग पर काबू पानी की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: फिलीपींस में सेना का C-130 विमान क्रैश, कम से कम 40 लोग बचाए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन
भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन
इधर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, उधर होर्मुज में बरसने लगी मिसाइलें, 24 घंटे में 3 जहाज पर अटैक
इधर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, उधर होर्मुज में बरसने लगी मिसाइलें, 24 घंटे में 3 जहाज पर अटैक
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत ने किया रुख साफ, इंडोनेशिया में पीएम मोदी की दुनिया को दो टूक
फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत ने किया रुख साफ, इंडोनेशिया में पीएम मोदी की दुनिया को दो टूक

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget