एक्सप्लोरर

Peru Unrest: पेरू की राजधानी में बवाल, यूनिवर्सिटी में घुसी पुलिस और फिर...

पेरू में हिंसक प्रदर्शनों की शुरुआत बीते साल दिसंबर में तब हुई जब पेरू के तत्कालीन राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को अपदस्थ करते हुए दीना बोलुआर्टे ने शीर्ष पद की कमान संभाली.

Peru Unrest: पेरू की राजधानी लीमा में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है. सरकार विरोधी आंदोलन में जहां जनता सड़कों पर है, तो वहीं पुलिस आंदोलन से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही. इसी बीच शनिवार ( 21 जनवरी) की रात पुलिस राजधानी लीमा के पुलिस स्टेशन में घुस गई और 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया. 

पेरू की राजधानी में स्थित इस यूनिवर्सिटी ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर इसकी पुष्टि की. सैन मार्कोस विश्वविद्यालय के मुताबिक शुक्रवार (20 जनवरी) को  कुछ नकाबपोश प्रदर्शनकारियों का एक समूह देर रात यूनिवर्सिटी कैंपस में जबरन घुस गया और विरोध कर रहे विश्वविद्यालय के गार्डों को भगा दिया. 

इसके बाद घुसी पुलिस ने वहां पर मौजूद कुल 205 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस बात की पुष्टि पेरू के अपराध नियंत्रण विभाग के शीर्ष अधिकारी ने की है. 

क्या बोले पेरू के गृहमंत्री? 
पेरू विवाद के बारे में समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि पेरू के गृहमंत्री विसेंट रोमेरो ने कहा कि सरकार से विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने रिक्वेस्ट कर पुलिस कार्रवाई की यह कहते हुए मांग की, कुछ आपराधिक तत्व उनके विश्वविद्यालय में घुस आए हैं.

रॉयटर्स  की रिपोर्ट्स में शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक इस यूनिवर्सिटी में कार्रवाई के दौरान पुलिस, टैंकों के जरिए यूनिवर्सिटी के गेट को तोड़ती हुई दिखाई दी. इसके बाद पुलिस को कई प्रदर्शनकारियों को बसों तक ले जाते देखा गया, तो वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर बसों को जाने से रोकने की कोशिश की. 

क्यों हो रहे हैं पेरू में हिंसक आंदोलन? 
पेरू में हिंसक प्रदर्शनों की शुरुआत बीते साल दिसंबर में तब हुई जब पेरू के तत्कालीन राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को अपदस्थ करते हुए दीना बोलुआर्टे ने शीर्ष पद की कमान संभाली. इसके बाद प्रदर्शनकारी ने दीना बोलुआर्टे के इस्तीफे की मांग करते हुए सड़कों पर आ गए और उन्होंने पेरू में चुनाव कराए जाने सहित पेरू के लिए एक नये संविधान की भी मांग की. 

Ukraine Russia War: 'आप हमारे लोगों को मरवा रहे' ! ये कहकर यूरोपियन देशों पर भड़क गया यूक्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली PM बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी? जानिए उनका स्टैंड
Explained: क्या आइजनकोट के इजराइली PM बनने से फ़िलिस्तीन के साथ जंग रुक जाएगी? जानिए उनका स्टैंड
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget