एक्सप्लोरर

Peru Protest: पेरू में राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग तेज - प्रदर्शन के दौरान हिंसा में हुई मौतों की जांच शुरू, कई मंत्रियों का इस्तीफा

Peru President on Violence: पेरू की राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) ने देश भर में हुए विरोध प्रदर्शनों में दर्जनों मौतों के लिए माफी मांगी है, लेकिन जोर देकर कहा कि वह पद नहीं छोड़ेंगी.

Peru Violence: पेरू में प्रदर्शन के बाद स्थिति बिगड़ती जा रही है. पेरू में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन (Peru Protesters) करने वाले 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पेरू के अटॉर्नी जनरल ने घातक संघर्षों से शुरू हुए नागरिकों की मौत की जांच की घोषणा कर दी है. हिंसा में हुई मौतों की जांच शुरू कर दी गई है. पेरू के लीमा (Lima) में उस समय विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए जब पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के समर्थक नई सरकार और राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे के विरोध में सड़कों पर उतर आए. 

पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के समर्थक (Pedro Castillo Supporters) पिछले कई हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़कों को जाम कर राष्ट्रपति से इस्तीफा मांग रहे हैं. इस बीच राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने इस्तीफा देने से इनकार किया है.

हिंसा में हुई मौतों की जांच

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पेरू के अटॉर्नी जनरल ने देश में सबसे हिंसक सामाजिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान 40 से अधिक नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू की है. पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के अपदस्थ होने से शुरू हुए खूनी संघर्ष के हफ्तों बाद विरोध प्रदर्शन हुए. पेड्रो कैस्टिलो के समर्थकों पर पुलिस की ओर से कथित तौर पर घातक हिंसा, गुस्से को भड़काने और अधिक विरोध और नाकाबंदी के लिए उकसाने के कारण देश में हालात खराब हैं. 

कई मंत्रियों का इस्तीफा

राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) और कई मंत्रियों के खिलाफ नरसंहार की जांच शुरू कर दी गई. बोलुआर्टे ने कहा कि शुक्रवार को देश के आंतरिक मंत्री, श्रम मंत्री और महिला मंत्री सभी ने इस्तीफा दे दिया. राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पेरू के दक्षिणी एंडियन शहर कस्को में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गुरुवार को बंद कर दिया गया. परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि सरकार के खिलाफ विरोध पूरे क्षेत्र में बढ़ गया. दिसंबर में भी कई एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया था.

पूर्व राष्ट्रपति को रिहा करने की मांग

पेरू में प्रदर्शनकारी नए सिरे से चुनाव कराने और कैस्टिलो को हिरासत से रिहा करने की मांग कर रहे हैं. इस हफ्ते मरने वालों की संख्या 40 के पार हो गई है. पेरू के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) वर्तमान में हिरासत में हैं. उनके खिलाफ विद्रोह और साजिश के आरोप में जांच की जा रही है. हालांकि कैस्टिलो ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों का खंडन किया है. 7 दिसंबर 2022 को तख्तापलट करने के आरोप में कैस्टिलो को गिरफ्तार किया गया था. 

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन के लिए जासूसी करने वाले जासूस को दी गई फांसी, ईरान की सुरक्षा में लगाई थी सेंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget