एक्सप्लोरर

Peru Landslide: पेरू में लैंडस्लाइड से तबाही, 36 लोगों की मौत- कई अभी भी लापता, सड़कें भी बाधित

Peru Landslide News: पेरू में फरवरी में लगातार बारिश (Rain) होती है और अक्सर घातक भूस्खलन (Landslide) का कारण बनती है.

Landslides in Southern Peru: पेरू में लैंडस्लाइड से बड़ी तबाही हुई है. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी पेरू में भूस्खलन में कम से कम 36 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. लैंडस्लाइड (Landslide) की घटना में कई लोग जख्मी भी बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पेरू में भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद लैंडस्लाइड की घटना हुई है. 

कैमाना प्रांत में मारियानो निकोलस वालकार्सेल नगरपालिका में एक सिविल डिफेंस अधिकारी विल्सन गुतिरेज़ ने कहा कि मिस्की नामक एक दूरस्थ क्षेत्र में 36 शव बरामद किए गए हैं. 

पेरू में लैंडस्लाइड से बड़ी तबाही

दक्षिणी पेरू के कई गांवों में लगातार बारिश से कीचड़, पानी और चट्टानें बह जाने के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में पांच वैसे लोग थे, जो एक वैन में सवार थे. मिट्टी के तेज बहाव के साथ गाड़ी नदी में बह गई. कई जगह सड़कें बाधित हो गई हैं. मलबे को हटाने के लिए काम किया जा रहा है. भूस्खलन ने पुलों और सिंचाई नहरों को भी प्रभावित किया है.

खोज और बचाव का अभियान जारी

अधिकारियों ने कहा कि पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद कैमाना प्रांत में स्थित सिकोचा शहर के पास भूस्खलन के बाद पांच अन्य लोग लापता हैं. स्थानीय मीडिया ने लैंडस्लाइड में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है. पेरू के राष्ट्रीय आपातकालीन केंद्र COEN ने कहा कि खोज और बचाव का अभियान जारी है. पेरू रक्षा मंत्रालय (Peru Defence Ministry) ने ट्विटर पर कहा कि वह हेलीकॉप्टर, टेंट, पानी की टंकी, सैंडबैग और आपदा राहत कर्मियों को उपलब्ध कराकर प्रयासों में मदद कर रहा है.

फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. लापता लोगों को खोजने के लिए टीम जुटी हुई है. एएफपी न्यूज एजेंसी ने अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि अरेक्विपा के अधिकारियों ने सरकार से क्षेत्र के लिए इमरजेंसी की स्थिति घोषित करने के लिए कहा है. पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 7 दिसंबर को पद से हटाने के बाद बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी मार्च में कई लोग मारे गए थे. इसके बाद अब भूस्खलन (Landslides) की घटना ने देश की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

ये भी पढ़ें:

Turkiye Earthquake: सुबह से अब तक 46 बार लगे भूकंप के झटके, तुर्किए में मची भारी तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget