एक्सप्लोरर

फिलिस्तीन ने इजरायल के साथ वैक्सीन समझौता किया रद्द, कहा- मानकों को नहीं करती पूरा

फिलिस्तीन ने कहा कि इजराइल के जरिए वेस्ट बैंक के लिए जहाज में लादी जा रहीं खुराकों के इस्तेमाल की अवधि बहुत जल्दी खत्म होने वाली है और यह उनके मानकों को पूरा नहीं करती.

यरूशलम: फिलिस्तीन प्राधिकरण (पीए) ने कुछ ही घंटों बाद वह समझौता रद्द कर दिया है जिसके तहत इजरायल ने शुक्रवार को कहा था कि वह कोविड-19 टीके की करीब 10 लाख खुराकें फिलिस्तीन भेजेगा. इसके बदले फिलिस्तीन इस साल बाद में टीके की इतनी ही खुराकें इजरायल को वापस करता.

फिलिस्तीन ने कहा कि इजराइल के जरिए वेस्ट बैंक के लिए जहाज में लादी जा रहीं खुराकों के इस्तेमाल की अवधि बहुत जल्दी खत्म होने वाली है और यह उनके मानकों को पूरा नहीं करती. इससे पहले इजरायल ने भी समझौते की घोषणा करते हुए कहा था कि जल्द ही इनके इस्तेमाल की अवधि खत्म हो जाएगी. हालांकि उसने इसकी तिथि के बारे में नहीं बताया था.

इजरायल अपनी आबादी के 85 प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण कर पांबदियों को हटा चुका है, लेकिन वह टीके की खुराकें वेस्ट और गाजा में रह रहे 45 लाख फिलिस्तीनियों से साझा नहीं करने पर आलोचना का सामना कर रहा था. इस समझौते की घोषणा रविवार को सत्ता संभालने वाली इजरायल की नई सरकार ने की थी.

इजरायली सरकार ने कहा कि वह फाइजर टीके की खुराक फिलिस्तीन प्राधिकरण को देगा, जिनके इस्तेमाल की मियाद (एक्सपायरी डेट) जल्द समाप्त हो रही है. इसके बदले में फिलिस्तीन प्राधिकरण इतनी ही संख्या में टीके की खुराक सितंबर या अक्टूबर में दवा कंपनियों से मिलने पर इजरायल को हस्तांतरित करेगा.

यह भी पढ़ें: इजरायल की नई सरकार भारत के साथ निभाएगी पुरानी दोस्ती ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget