एक्सप्लोरर
अनजाने में सीमा पार कर गए भारतीय को पाकिस्तान ने वापस भेजा

लाहौर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कुछ दिन पहले अनजाने में सीमा पार कर यहां आ गए एक भारतीय नागरिक को ‘मानवीय आधार’ पर बीएसएफ के सुपुर्द कर दिया. पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में बताया कि कुछ दिन पहले श्याम बिहारी राम भूलवश सीमा पार कर पाकिस्तानी हिस्से में चला गया था. उसे पुखलियां सेक्टर में सीमा के पास पकड़ा गया था. बयान में कहा गया, ‘‘पाकिस्तानी रेंजरों ने उसे (श्याम बिहारी राम) मानवीय आधार पर भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया.’’ श्याम बिहारी राम को वाघा सीमा पर बीएसएफ को सौंपा गया. एक सूत्र ने बताया कि राम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने पूछताछ की लेकिन यह साबित नहीं हुआ कि वह जासूस है. इस बात की पुष्टि होने के बाद एजेंसी ने उसे वापस भेजने का फैसला किया क्योंकि उसने अनजाने में सीमा पार की थी.
और पढ़ें
Source: IOCL



























