एक्सप्लोरर

'पाकिस्तानी सेना पर हुए हमले में क्या इंडिया का है हाथ', यूट्यूबर के बेतुके सवाल पर पाकिस्तान की जनता का जवाब देखिए

Pakistan Terror Attack: सेना पर मंगलवार को हुए आत्मघाती हमले को लेकर एक पाकिस्तानी युवक ने कहा है कि हमें अपने पड़ोसी देशों से अलर्ट रहने की जरुरत है, हालांकि उसने इसमें भारत का नाम नहीं लिया है.

Viral Video: पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में पाकिस्तानी सेना पर मंगलवार को हुए आत्मघाती हमले ने पड़ोसी मुल्क को झकझोर कर रख दिया है. इस आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के 23 सैनिक मारे गए, जबकि 34 सैन‍िक घायल हो गए. आतंकवादियों ने घात लगाकर सुरक्षा बलों के चेकपोस्ट को निशाना बनाया. अब इस घटना के बाद पाकिस्तानी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ पाकिस्तानी इस हमले के लिए खुद पाकिस्तान को जिम्मेदार मानते हैं. कुछ का कहना है कि पाकिस्तान ने जो खाई दूसरे के लिए खोदी थी आज वह उसी में गिर रहा है. 

रियल एंटरटेनमेंट नामक यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के लोगों ने मंगलवार की घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है, जो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी युवक कहता है कि हमें अपने पड़ोसी देशों से सुरक्षा का खतरा बना रहता है. ईरान और अफगानिस्तान खासकर पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. हालांकि पाकिस्तानी युवक ने इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि उसे इन सब चीजों से मतलब नहीं है. भारत अपने तरक्की के लिए काम कर रहा है. वह खुद को इन तरह की चीजों से दूर रखने का प्रयास करता है. 

ऐसे हमलों से पाकिस्तान को पीछे धकेलना चाहते हैं आतंकी 

बिना किसी का नाम लिए पाकिस्तानी युवक कहता है कि देश में इस तरह के हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तान को पीछे धकेलना चाहते हैं. दरअसल, इस युवक का कहना है कि आतंक को बढ़ावा देकर ही पाकिस्तान को बदनाम किया जा सकता है, जिससे इसकी आर्थिक स्थिति जल्दी नहीं सुधरने वाली. वीडियो में पाकिस्तानी युवक आगे कहता है कि देश के युवा ही इसे बेहतर दिशा में ले जा सकते हैं. 

हमले के पीछे हो सकता है अफगान कनेक्शन 

आगे पाकिस्तानी युवक भारत की तारीफ करते हुए कहता है कि आज के समय में इंडिया में दुनिया भर के निवेशक निवेश कर रहे हैं. एलन मस्क जैसे दिग्गज बिजनेसमैन की पहली पसंद इंडिया है, ऐसे में भारत खुद को पाकिस्तान के साथ क्यों उलझाए रखेगा. आगे पाकिस्तानी युवक इस ताजा हमले के लिए अफगानिस्तान को लेकर कहता है कि पाकिस्तान से अफगानियों को जबरन निकाला गया है, उन पर कार्रवाई की गई. ऐसे में इस हमले के पीछे अफगान कनेक्शन भी हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: इजरायली सेना ने हमास को नेस्तनाबुद करने की खाई कसम, गाजा के सुरंगों में भर रहा समंदर का पानी, जानें क्या हैं खतरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget