एक्सप्लोरर

Pakistan on G20 Meeting: श्रीनगर में जी-20 की बैठक पर पाकिस्तान का मीडिया उगल रहा जहर, जानिए क्या-क्या लिख रहा

G20 Meeting : कश्मीर में हो रही G-20 की मीटिंग से पाकिस्तान में बेचैनी है. वहां के नेता ही नहीं, मीडिया के सुर भी भारत-विरोधी दिखाई दे रहे हैं. पाकिस्तानी मीडिया मीटिंग के बायकॉट की खबरें छाप रही है

Pakistani Media on J&K G20 Meeting: भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में हो रही G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप (TWG) की मीटिंग से पाकिस्तान (Pakistan) बौखलाया हुआ है. इसे लेकर वहां का मीडिया भी पक्षपाती और भम्र फैलाने वाली खबरें छाप रहा है. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर (jammu kashmir) को विवादित क्षेत्र बताते हुए यहां G-20 मीटिंग विरोध किया, जिसके बाद चीन और पाकिस्तान समेत 5 देशों ने इस मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया.

पाकिस्तानी मीडिया में सबसे अधिक चर्चा कश्मीर और पाकिस्तान के भाइचारे वाले इस्लामिक मुल्कों तुर्किये (तुर्की) एवं इजिप्ट (मिस्र) के G-20 मीटिंग में शामिल न होने की है. पाकिस्तान के जाने-माने अखबार 'द नेशन' ने अपने एडिटोरियल में तुर्किये, इजिप्ट और इंडोनेशिया के G-20 में हिस्सा न लेने को 'सकारात्मक घटनाक्रम' बताया है. 'द नेशन' ने लिखा है कि भारत की योजनाओं के लिए ये झटका बेहद जरूरी था और इससे ये दिखता है कि दुनिया को कश्मीरियों के भविष्य की चिंता है.

'कश्मीर के उत्पीड़ित लोगों के साथ हैं दुनियावाले'
पाकिस्तान के कई अखबारों ने लिखा, "दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर चीन और दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने G-20 मीटिंग में शामिल न होकर ये दिखाया है कि वो कश्मीर के उत्पीड़ित लोगों के साथ हैं. साथ ही पाक मीडिया ने लिखा— "श्रीनगर का पर्यटनस्थल और मीटिंग के वेन्यू के तौर पर प्रचार करना भयावह है."


Pakistan on G20 Meeting: श्रीनगर में जी-20 की बैठक पर पाकिस्तान का मीडिया उगल रहा जहर, जानिए क्या-क्या लिख रहा

'मुसलमानों पर जो अत्याचार हुए उनकी खबरें नहीं दिखाईं'
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार "डॉन" ने श्रीनगर में हो रही G-20 मीटिंग को अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का घोर उल्लंघन बताया. एक पाकिस्तानी अखबार ने लिखा— "भारत के कब्जे वाले कश्मीर में अन-गिनत कश्मीरियों की हत्या हुई है और वहां मुसलमानों पर जो अत्याचार हो रहे हैं उसके बारे में कोई खबर नहीं दिखाई जा रही. वहां G-20 की कॉन्फ़्रेंस से इन बर्बर यातनाओं का सामान्यीकरण हो जाएगा." 


Pakistan on G20 Meeting: श्रीनगर में जी-20 की बैठक पर पाकिस्तान का मीडिया उगल रहा जहर, जानिए क्या-क्या लिख रहा

द न्यूज़ इंटरनेशनल पोर्टल ने लिखा कि भारत-पाकिस्तान की तनावपूर्ण स्थिति के बीच श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के साथ G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप (TWG) की मीटिंग कराई जा रही है. भारत ये आरोप लगाता रहा है कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवादी हमले करवाता है, इसलिए इतनी टाइट सिक्योरटी की गई है.

इन 5 देशों ने नहीं लिया हिस्सा
श्रीनगर में हुई G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप (TWG) की मीटिंग में पाकिस्तान के सहयोगी चीन, तुर्किये, इंडोनेशिया और इजिप्ट शामिल नहीं हुए. इनकी खबरों को पाकिस्तानी मीडिया ने प्रमुखता से छापा है. बता दें कि चीन G-20 का सदस्य है.

यह भी पढ़ें: G20 Meet In Kashmir: 'नुकसान उसी का है', कश्मीर में जी-20 की बैठक में चीन के नहीं शामिल होने पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget